Logo
ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
Header Ad

AI से अश्लील वीडियो, 55 फेक ID…परेशान हुईं हर्षा रिछारिया, बोलीं- बदनाम किया जा रहा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ में हर्षा रिछारिया पहुंची थीं, जिसके बाद वह खूब सुर्खियों में रहीं. महाकुंभ से हर्षा रिछारिया के कई फोटो और वीडियो वायरल हुए थे. हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया पर भी काफी मशहूर हैं. महाकुंभ से उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली. हालांकि अब यही सोशल मीडिया उनके लिए परेशानी का सबब बन रहा है.

हर्षा रिछारिया के नाम से लोग फर्जी आईडी बना रहे हैं, जिसके जरिए फ्रॉड किया जा रहा है. हर्षा ने आरोप लगाया है कि उनके नाम से सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर 55 फेक आईडी बनाई गई हैं. इन फेक आईडी के जरिए फ्रॉड किया जा रहा है और AI से बने अश्लील वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं. हर्षा रिछारिया ने इसको लेकर अब भोपाल स्थित साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

हर्षा रिछारिया का आरोप है की AI से बने वीडियो पोस्ट कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. उनके नाम से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म फेसबुक इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर कई फर्जी आईडी बन गई हैं. गलत वीडियो पोस्ट किए जा रहे है. उनके नाम से कई फेक आईडी बना दी गई है,जिनसे फ्रॉड हो रहा है. पैसों की डिमांड की जा रही है, जबकि इन आईडी से उनका कोई लेना-देना नहीं है.

हर्षा रिछारिया ने भोपाल स्थित साइबर क्राइम थाने में शिकायत कर एक वीडियो जारी किया. वीडियो में हर्षा ने बताया कि महाकुंभ से अब तक 55 फेक आईडी उनके नाम से बनी हैं. उन्होंने सभी की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इन सब लोगो को सबक सिखाना इसलिए भी जरूरी है ताकि ये हरकतें आगे वो किसी और के साथ करने का ना सोचें” इससे पहले हर्षा रिछारिया ने एक वीडियो जारी कर आत्महत्या करने की भी धमकी दी थी. हर्षा ने वीडियो में कहा था कि उनके AI से वीडियो बनाकर वायरल किए जा रहे हैं और उन्हें बदनाम किया जा रहा है, जो लोग ये सब कर रहे हैं. उनके नाम सुसाइड नोट में लिखकर आत्महत्या करेंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.