
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में मिला प्रतिष्ठित सम्मान
बैतूल। देश के सबसे बड़े स्कूल रैंकिंग सर्वे एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल, को बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कू चुना गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान 22 अक्टूबर को पुलमैन होटल, एयरोसिटी, नई दिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।
एजुकेशनवर्ल्ड द्वारा यह रैंकिंग देश के 34 शहरों के 18 हजार अभिभावकों, शिक्षकों और शिक्षाविदों के सर्वेक्षण और शिक्षा के 14 अलग-अलग मानकों के आधार पर की जाती है, जिसमें शैक्षणिक प्रतिष्ठा, संकाय की योग्यता, पाठ्यक्रम और शिक्षण पद्धति, छात्रों पर व्यक्तिगत ध्यान, खेल शिक्षा, बुनियादी ढांचा, मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण जैसी सेवाएं शामिल हैं। इस मूल्यांकन में संकाय की योग्यता को 200 अंकों का वेटेज और बाकी 13 मानकों को 100-100 अंक, कुल 1500 अंकों में से रैंकिंग तय की जाती है।
विद्यालय निर्देशिका दीपाली निलय डागा जी ने इस उपलब्धि पर कहा कि शिक्षा केवल अकादमिक तक सीमित नहीं है, बच्चे का समग्र विकास, उसकी व्यक्तिगत जरूरतें और उसका मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण उतना ही जरूरी है। एजुकेशनवर्ल्ड के मूल्यांकन में इन्हीं पहलुओं को महत्व दिया गया है।
विद्यालय के उप प्राचार्य अरविंद सिंह राजपूत ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा यह उपलब्धि हमारे पूरे विद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। मैं अपने समस्त समर्पित शिक्षकों, मेहनती विद्यार्थियों और सहयोगी अभिभावकों को हृदय से बधाई देता हूँ। यह रैंकिंग हमें और बेहतर करने की प्रेरणा देती है। हम भविष्य में भी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
