Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान बताने वालों से पुलिस की अपील

0

बैतूल: बैतूल जिले के भैंसदेही और चिचोलीढाना क्षेत्र के पांच मंदिरों में एक ही रात हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए मंगलवार को अज्ञात आरोपी का हुलिया जारी कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं और लोगों से उसकी पहचान बताने की अपील की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सबसे पहले नागझिरी मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। फुटेज में वह माता की चुनरी ओढ़े हुए दिखाई दे रहा है, जबकि पहचान छिपाने के लिए उसने अपने मुंह पर लाल रंग का कपड़ा बांध रखा है। सीसीटीवी में आरोपी देर रात मंदिर के भीतर बेखौफ घूमता नजर आ रहा है। वह पहले मोबाइल की रोशनी से दान पेटी में रखी रकम का अंदाजा लगाता है और इसके बाद दान पेटी लेकर फरार हो जाता है।

गौरतलब है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिरों के आसपास बने घरों के मुख्य दरवाजों को बाहर से लॉक कर दिया था, ताकि कोई व्यक्ति बाहर निकलकर उसका विरोध न कर सके। इसके बाद उसने भैंसदेही और चिचोलीढाना क्षेत्र के पांच प्रमुख मंदिरों की दान पेटियों को निशाना बनाया।

घटना के बाद पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं। अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि जारी किए गए हुलिए के आधार पर किसी व्यक्ति की पहचान होती है या उससे संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश भी दी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.