Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

दिवाली-छठ की भीड़ से मिलेगी मुक्ति! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए रेलवे का ‘मेगा प्लान’ जारी

0

रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और इंतजार को ध्यान में रखते हुए एक नया यात्री सुविधा केंद्र (होल्डिंग एरिया) तैयार किया है. यह कदम खासतौर पर दीपावली और छठ पूजा के दौरान बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए उठाया गया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट साइड पर बने इस सुविधा केंद्र में अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों को आराम और सुविधा के साथ सभी जरूरी सेवाएं मिलेंगी.

इस सुविधा केंद्र का निरीक्षण केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार और जीएम नॉर्दर्न अशोक वर्मा ने किया. इस साल फरवरी महीने में 15 तारीख को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देर रात भगदड़ मच गई थी, जिसमें करीब 18 लोगों की मौत हो गई थी. जांच में सामने आया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पर इसलिए भगदड़ मची. क्योंकि यात्री ‘प्रयागराज एक्सप्रेस’ और ‘प्रयागराज स्पेशल’ के बीच कंफ्यूज हो गए थे और उन्हें लगा कि उनकी ट्रेन छूट सकती है.

स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने का आदेश

दिवाली और छठ के मौके पर अपने-अपने घर जाने के लिए लोगों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशन पर हर साल देखने को मिलती है. ऐसे में फरवरी में हुई घटना के बाद रेल मंत्रालय की ओर से देशभर के 5 रेलवे स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने का आदेश दिया गया था. रेल मंत्री ने कहा कि इस नए सुविधा केंद्र से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनकी सुविधा भी बढ़ेगी.

होल्डिंग एरिया की क्षमता 7,000 यात्री

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस स्थायी होल्डिंग एरिया की क्षमता लगभग 7,000 यात्रियों की है, जिससे त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा में काफी सुधार होगा. दिल्ली मंडल के अध्यक्ष पुष्पेश रमण त्रिपाठी के नेतृत्व में इस होल्डिंग एरिया को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिनमें टिकटिंग एरिया, पोस्ट टिकटिंग एरिया और प्री टिकटिंग एरिया शामिल हैं.

एरिया में 200 यात्रियों के बैठने की सुविधा

यह होल्डिंग एरिया रेलवे टर्मिनल के मुख्य प्रवेश द्वार पर भीड़ कम करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है. 2,860 वर्ग मीटर में 1,150 वर्ग मीटर में पोस्ट टिकटिंग एरिया और 1,218 वर्गमीटर में प्री टिकटिंग एरिया बनाया गया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बने होल्डिंग एरिया में 22 मॉडर्न टिकटिंग काउंटर और 25 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) मौजूद हैं. इस एरिया में 200 यात्रियों के बैठने की सुविधा है और 18 एचवीएलएस (हाई-वॉल्यूम लो-स्पीड) पंखे लगाए गए हैं.

होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए सुविधा

इसके साथ ही सुविधाओं में 652 वर्गमीटर का शौचालय ब्लॉक भी शामिल है, जिसमें कुल 150 महिला और 150 पुरुष टॉयलेट यात्रियों के लिए बनाए गए हैं. इसके अलावा यात्रियों के लिए आरओ का पानी, यहां 24 स्पीकर वाला सार्वजनिक घोषणा सिस्टम लगा हुआ है, जिससे स्टेशन पर यात्रियों को आसानी से सूचना दी जा सकेगी, 3 एलईडी जानकारी डिस्प्ले, 7 अग्निशमन यूनिट, 18 सीसीटीवी कैमरे, 5 लगेज स्कैनर और 5 मेटल डिटेक्टर गेट लगाए गए हैं. इसके साथ ही फुट ओवर ब्रिज (एफओबी-1) का भी विस्तार किया गया है, जिससे ट्रेन से उतरने वाले यात्री सीधे मेट्रो स्टेशन तक जा सकेंगे. इससे स्टेशन पर भीड़ को अच्छे से मैनेज किया जा सकेगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का व्यवस्थित तरीके से मूवमेंट हो. उसके लिए एक बहुत अच्छा यात्री सुविधा केंद्र बनाया गया है. इसके लिए बहुत बड़ा एरिया बनाया गया है. यहां पर बहुत अच्छी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे की यात्री अपने ट्रेन का यहां पर इंतजार कर सकें. यहां आने वाले यात्रियों के पास अगर पहले से रिजर्व्ड टिकट है तो वह डायरेक्ट जा सकते हैं, जिनके पास नहीं है. वह यहां आकर टिकट खरीद सकते हैं. इस तरह की व्यवस्था की गई है, जिससे की यात्रियों की अचानक से भीड़ न इकट्ठी हो. दिवाली और छठ के त्योहार पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेंगी.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.