Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

BSF का बड़ा एक्शन: 6 करोड़ की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त, तस्करों के चौंकाने वाले नापाक तरीके उजागर

0

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पिछले 2-3 सालों में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा से 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की फेंसेडिल कफ सिरप जब्त की है. कफ सिरप की ये खे भारत के अवैध दवा बाजार में सप्लाई के लिए जा रहा था. हाल ही में नकली कफ सिरप की वजह से बच्चों की मौतों के बाद यह गंभीर सवाल खड़ा होता है कि अब तक कितनी मात्रा में ये नकली दवाएं बाजार में पहुंच चुकी होंगी.

हर साल, BSF पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा से लगी भारत-बांग्लादेश सीमाओं से कई अवैध वस्तुएं जब्त करती है. इनमें फेंसेडिल कफ सिरप भी शामिल है. दवाई के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली इस सिरप को अब शराब के नशे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

कद्दू, बांस और कंक्रीट में छिपाया फेंसेडिल

तस्करों ने इन नशीली दवाओं की बोतलों को बाजारों तक पहुंचाने के लिए बड़े विचित्र तरीके अपनाए थे. बीएसएफ द्वारा जब्त की गई पहली कंसाइनमेंट में फेंसेडिल की बोतलें खोखले बांस के अंदर छिपाई गई थीं. पहली बार देखने पर वे सामान्य बांस लग रहे थे, लेकिन गहन जांच के बाद, पता चला कि इन बांसों के अंदर सैकड़ों सिरप की बोतलें छिपी हुई थीं.

दूसरी जब्ती में कंक्रीट के खंभों के अंदर एक और कंसाइनमेंट मिला. जब इन खंभों को तोड़ा गया, तो बीएसएफ कर्मियों को खंभों के अंदर फेंसेडिल की बोतलों से भरा एक लोहे का ढांचा मिला. वहीं तीसरी जब्ती में बीएसएफ को कद्दूओं से भरे बैग मिले. जांच करने पर पता चला कि ये कद्दू खोखले थे और उनमें फेंसेडिल सिरप की बोतलें भरी हुई थीं

पिछले 2-3 सालों में 6 करोड़ की जब्ती

बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि तस्करी के मुख्य केंद्र नार्थ 24 परगना, नदिया, दक्षिण 24 परगना, सिलीगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और दिनाजपुर जिले हैं. तस्करी के रास्ते असम, मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय तक फैले हुए हैं. फेंसेडिल की प्रत्येक बोतल की कीमत 70 से 110 रुपये के बीच है. पिछले दो सालों में, अकेले दक्षिण और उत्तर बंगाल में 6 करोड़ की जब्ती की गई है.

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर 6 करोड़ रुपये की फेंसेडिल पकड़ी गई है, तो सोचिए कि इसकी कितनी मात्रा ग्रे मार्केट में पहुंच गई होगी. चाहे बांग्लादेशी लोग हों या बांग्लादेशी दवाइयां, दुर्भाग्य से बंगाल इस मामले में नंबर 1 बन गया है.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.