Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

रोहित शर्मा ने वनडे कप्तानी छिनने के बाद दिया पहला बड़ा बयान, वरुण चक्रवर्ती ने गौतम गंभीर को लेकर कहा ऐसा

0

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ और उसी के साथ इस बात पर भी मुहर लगा दी गई कि अब रोहित शर्मा टीम इंडिया के वनडे कप्तान नहीं होंगे. सेलेक्टर्स ने रोहित को हटाकर शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया दौरे से वऩडे कप्तानी सौंप दी है. गिल भारत के 28वें वनडे कप्तान होंगे. मगर उन्हें मिली इस उपलब्धि के बाद अब रोहित शर्मा ने पहला बोल्ड स्टेटमेंट दिया है. रोहित का ये बयान ऑस्ट्रेलिया के दौरे और उस टीम को लेकर है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे की वनडे टीम में रोहित

भारतीय सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को भले ही वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया. मगर विराट कोहली के साथ उन्हें टीम में जगह दी है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि रोहित और विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फेयरवेल सीरीज खेलते दिखें. बहरहाल, ये तो बाद की बातें हैं, उससे पहले जो रोहित शर्मा ने कहा है, उसके बारे में जानकर आपकी बांछें खिल सकती है.

कप्तानी जाने के बाद रोहित का पहला बयान

रोहित शर्मा ने मुंबई में हुए CEAT अवॉर्ड समारोह के दौरान अपना बयान दिया. उन्होंने कहा कि मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है. मुझे ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने में मजा आता है. हिटमैन ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लोग क्रिकेट को काफी पसंद करते हैं. और, इसी वजह से मुझे वहां खेलना काफी पंसद है.

रोहित के इस बोल्ड स्टेटमेंट से साफ है कि मौजूदा दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ने वाली है. कप्तानी का ताज सिर पर हो या ना हो, बतौर बल्लेबाज उन्हें जो करना है, वो करने की पूरी कोशिश करेंगे. सोशल मीडिया पर छाई तैयारी की तमाम तस्वीरों और वीडियो से भी पता चलता है कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कितनीड जी-जान से जुटे हैं.

वरुण चक्रवर्ती ने गंभीर को लेकर क्या कहा?

CEAT अवॉर्ड में रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए स्पेशल अवॉर्ड मिला था. वहीं उस समारोह में T20 इंटरनेशनल बॉलर ऑफ द ईयर चुने गए वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गंभीर ने टीम के अंदर हार ना मानने वाली स्पार्टन वाली सोच विकसित कर दी है. आपको अपना बेस्ट देना ही है. टीम को जिताने के लिए मैदान पर सबकुछ झोंक देना है. वरुण ने कहा कि गंभीर आस-पास हैं तो आप साधारण प्रदर्शन करने की सोच नहीं सकते .

Leave A Reply

Your email address will not be published.