Logo
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
Header Ad

MP में गोवंश कटाई पर आक्रोश भड़का, हिंदू समाज की विशाल रैली, मूवीन अली पर सख्त कार्रवाई की रखी मांग

0

सीहोर: दोराहा क्षेत्र के सिकंदरगंज निवासी मूवीन अली पिता इसाक अली द्वारा गोवंश की अवैध कटाई और सप्लाई करने का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। आरोपित को भोपाल की परवलिया थाना पुलिस ने 6 अक्टूबर की सुबह लाल रंग की कार से गोवंश मांस सहित पकड़ा था। पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष, कार और अन्य साक्ष्य जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मूवीन अली पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और आदतन अपराधी प्रवृत्ति का है।

आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

आरोपित की गिरफ्तारी के बाद सकल हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में बुधवार को दोराहा में व्यापक आंदोलन हुआ। सुबह से ही बाजार पूरी तरह बंद रहे और आक्रोशित नागरिकों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

बस स्टैंड से तहसील तक रैली, गूंजे नारे

दोपहर करीब 12 बजे बस स्टैंड पर सैकड़ों की संख्या में लोग, व्यापारी, युवा और महिला संगठन एकत्र हुए। यहां से सभी रैली के रूप में तहसील कार्यालय की ओर रवाना हुए। रैली के दौरान “गोमाता की रक्षा करो”, “गोवंश वध के दोषियों को सजा दो”, “धर्म का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारे गूंजते रहे। रैली के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए व्यवस्था कड़ी रखी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.