Logo
ब्रेकिंग
भरण-पोषण केस में MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्राइवेसी के नाम पर खारिज नहीं कर सकते कॉल रिकॉर्डिंग, फ... छिंदवाड़ा में 100 किमी दूर कलेक्ट्रेट पहुंचे मासूम: 3 बजे छुट्टी कर शाम 7 बजे तक कमरे में बंद रहते ह... गुना में बलराम महोत्सव के दौरान बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर भारी बवाल भोपाल में दिखा पहला 'जेन अल्फा' प्रोटेस्ट: KVS में विलय के खिलाफ सड़क पर उतरे रीजनल स्कूल के 400 छात... देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ईको कार के उड़े परखच्चे और 4 लोगों की मौत DJB सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट घोटाला: कोर्ट में सत्येंद्र जैन ने खुद रखीं दलीलें, रिमांड और न्यायिक हिर... केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी ₹13,041 करोड़ के 5 मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, रेल और रोड नेटवर्क को मिलेग... गॉल टेस्ट में मानव सुथार का ऐतिहासिक कारनामा: श्रीलंकाई डेब्यूटेंट को गोल्डन डक कर दोहराया अनिल कुंब... 'काला हिरण' फिल्म विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रोड्यूसर अमित जानी... PoJK में पाकिस्तान सेना और आतंकी नेटवर्क का गठजोड़ उजागर, मंच पर दिखा जैश कमांडर
Header Ad

लुधियाना में इस अस्पताल की OPD हुई बंद, जानें क्या है वजह ?

0

लुधियाना : लुधियाना वेटर्नरी यूनिवर्सिटी की विद्यार्थी यूनियन द्वारा चलाई जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 10वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान इंटर्न वैटर्नरी डॉक्टरों ने यूनिवर्सिटी के वेटरिनरी हॉस्पिटल में धरना जारी रखा। आज 4 अक्टूबर से सुबह 9 बजे से ओ.पी.डी. सेवाएँ बंद कर दी गई, हालांकि एमरजेंसी सेवाएँ जारी रही।

यूनियन द्वारा छात्र भत्ते में वृद्धि की मांग की जा रही है—वर्तमान ₹15,000 को बढ़ाकर ₹24,310 किया जाए। विद्यार्थियों का कहना है कि यह भत्ता यूनिवर्सिटी और ICAR द्वारा दिया जाता है, जबकि पंजाब सरकार की ओर से कोई योगदान नहीं है।

शुक्रवार को वकील परमवीर (आम आदमी पार्टी) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री से मीटिंग कराने का भरोसा दिलाया। लेकिन यूनियन का कहना है कि उन्हें महीनों से केवल “झूठे भरोसे” ही मिले हैं। यूनियन ने यह भी कहा कि यदि पंजाब सरकार और यूनिवर्सिटी फंड प्रबंध नहीं कर सकते, तो संस्था को केंद्र शासित किया जाए, ताकि मामला सीधे केंद्र सरकार के सामने रखा जा सके। शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन जारी रखने की बात दोहराते हुए यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी कार्रवाई नहीं हुई, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.