Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

सुखबीर बादल के काफिले के साथ बड़ा हादसा, एक साथ कई गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर

0

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के काफिले के साथ एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अजनाला इलाके में बाढ़ पीड़ितों से मिलने जा रहे सुखबीर सिंह बादल के काफिले की एक तेज रफ्तार पुलिस बस से टक्कर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान पुलिस बस के पीछे आ रही एक डीएसपी रैंक के अधिकारी की गाड़ी भी बस से टकरा गई और इसके आगे चल रही फॉर्च्यूनर कार की भी टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दोनों गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं, सूत्रों का कहना है कि कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटना अजनाला के बिछोहा गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह बादल बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने के लिए पहुंचे थे। घटना के मौके पर इस रास्ते भारी जाम लग गया और सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे के समय सुखबीर सिंह बादल काफिले के साथ मौजूद थे या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.