Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

MP में बड़ा सड़क हादसा: टेंट लदे ट्रक से बोलेरो भिड़ी, 3 की मौत, 3 घायल; CM कार्यक्रम से पहले मचा हड़कंप

0

सीधी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टेंट का सामान लिए खड़े एक ट्रक में बोलेरो वाहन जा भिड़ा। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में एक व्यक्ति ट्रक से टेंट का सामान उतार रहा था, जबकि अन्य दो मृतक बहरी क्षेत्र के जेटुला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बोलेरो सवार लोग बहरी से जेटुला गांव जा रहे थे, तभी बहरी थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस और भाजपा के नेता मौके पर पहुंचे। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं भाजपा सांसद राजेश मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। सांसद ने रीवा अस्पताल प्रबंधन से फोन पर बात कर रेफर किए गए मरीजों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.