Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

लक्ष्मी बनी सलमा, दाता त्रयनाथ बना अब्दुल रहमान… देवरिया में छांगुर बाबा जैसे धर्मांतरण सिंडिकेट का खुलासा

0

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का SS मॉल और EG मार्ट लगातार विवादों में है. ये मॉल और मार्ट शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में है. पता चला है कि यहां के EG मार्ट में वर्षों से काम करने वाला हिंदू दाता त्रयनाथ मद्धेशिया अब अब्दुल रहमान बन चुका है. वह अपने पूरे परिवार के सदस्यों के साथ इस्लाम धर्म कबूल कर चुका है.

इसकी पुष्टि दाता त्रयनाथ मद्देशिया के बेलवा गांव के ग्राम प्रधान राम नारायण गुप्ता और विजय तिवारी एडवोकेट ने की है. इस मॉल और मार्ट के मालिक का नाम उस्मान गनी है. इससे पहले विगत दिनों मॉल और मार्ट के मालिक उस्मान गनी, पत्नी तरन्नुम और साले गौहर अली पर मॉल में काम करने वाली एक युवती ने धर्मांतरण और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

हिंदू युवती से की शादी कराया धर्मांतरण

इस मामले पर इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं एक तीसरे मामले का भी पता चला है. देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के निवासी उमेश सिंह ने बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी सिंह को उस्मान गनी के साले गौहर अली ने अपने प्रेम जाल में फंसाते हुए बहला-फुसलाकर कर उसका धर्म परिवर्तन कराया और शादी कर ली है.

पीड़ित पिता ने बताया कि इनका पूरा एक सिंडिकेट काम कर रहा है और हमको न्याय चाहिए. पिता ने बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी सिंह का नाम बदलकर सलमा रख दिया गया है. पूरे में मामले में देवरिया सदर के बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि मॉल में काम करने वाली युवती ने मॉल और मार्ट के मालिक उस्मान गनी, पत्नी तरन्नुम और साले गौहर अली पर धर्मांतरण और यौन शोषण जैसे गंभीर गंभीर आरोप लगाए हैं.

पूरे खेल का मास्टरमाइंड है मॉल का मालिक

बीजेपी विधायक ने बताया कि उस्मान गनी के साले गौहर अली ने हाल ही में एक हिंदू युवती लक्ष्मी सिंह से शादी कर उसका धर्मांतरण कराया और उसका नाम सलमा रखा. इस मामले वो जेल में है. लगातार खुलासों के बाद अब SS मॉल और EG मार्ट पर बृहद जांच की मांग उठ रही है. SS मॉल और EG मार्ट का संचालन उस्मान गनी करता है, जो पूरे खेल का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. इन सब कामों में इसकी पत्नी और इसका साला लिप्त है.

उन्होंने ये भी कहा कि जिले में छांगुर बाबा जैसे सिंडिकेट को पनपने नहीं दिया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी. जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.