Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

एनिमल हाउस के बाद अब कैंटीन पर चलेगा बुलडोजर… UP की रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के खिलाफ बड़ा एक्शन

0

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है. शनिवार को बुलडोजर की गाज यूनिवर्सिटी के भीतर बने नवनिर्मित एनिमल हाउस पर गिरी थी. वहीं रविवार को फिर से राजस्व टीम परिसर में पहुंची और नाप-जोख की. इस दौरान सामने आया कि यूनिवर्सिटी की कैंटीन का आगे का करीब 3 फीट हिस्सा ग्राम समाज की जमीन पर बना हुआ है.

राजस्व टीम ने इस हिस्से को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार की है और जल्द ही इस पर बुलडोजर चलने की संभावना जताई जा रही है. रविवार को हुई इस कार्रवाई से फिर से यूनिवर्सिटी परिसर में हलचल बढ़ गई. शनिवार को हुई कार्रवाई में प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एनिमल हाउस को ध्वस्त कर दिया था. नवाबगंज एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में की गई उस कार्रवाई से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया था.

जमीन कब्जाने के लगे थे आरोप

दरअसल, यूनिवर्सिटी पर 2013 से ही तालाब और सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप लगते रहे हैं. ग्राम प्रधान की शिकायत पर हुई राजस्व जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद तहसीलदार कोर्ट ने जुर्माना लगाते हुए कब्जा हटाने का आदेश दिया था. इसी आदेश के तहत शनिवार से कार्रवाई शुरू हुई.

बीते सोमवार को एबीवीपी और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के बाद यह मामला और गरमा गया था. एबीवीपी ने सरकारी मीन पर कब्जे का मुद्दा उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की थी. इसी दबाव और लगातार मिल रही शिकायतों के बीच प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की.

सरकारी जमीन पर बनी कैंटीन

रविवार को हुई जमीन की नाप-जोख में कैंटीन का हिस्सा ग्राम समाज की जमीन पर पाए जाने के बाद अब यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज होगी. एडीएम न्यायिक राजकुमार शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि कुल 25 गाटा संख्या विवादित हैं और शनिवार को केवल एक पर कार्रवाई हुई है. बाकी गाटा संख्याओं पर भी क्रमवार कार्रवाई की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.