Logo
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
Header Ad

बाढ़ से पीड़ित इन गांवों में राहत सामग्री लेकर पहुंचा प्रशासन, लोगों ने ली राहत की सांस

0

गुरदासपुर: आज जिला प्रशासन की टीमें नाव द्वारा रावी दरिया के पार गांव तूर, चेबे, झूमर, कजला, भरियाल, लुसियान, मम्मी चक्क रंगा में पहुँचने में सफल हुई। जिला प्रशासन की टीमों ने इन गाँवों के बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल जाना और उन्हें राहत सामग्री भी वितरित की।

अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद आने वाले दिनों में और भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पानी जमा होने से कोई बीमारी न फैले, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में विशेष चिकित्सा शिविर लगा रही हैं और लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही पशुपालन विभाग की टीमें पशुओं का इलाज कर रही हैं। पशुओं के चारे का भी विशेष प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की टीमें मच्छरों और मक्खियों को खत्म करने के लिए विशेष रूप से फॉगिंग कर रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.