Logo
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
Header Ad

राज्यपाल ने बाढ़ प्रभावित इन क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ितों को लेकर कही यह बड़ी बात

0

पठानकोट/बमियाल : पंजाब पर आई इस आपदा की घड़ी में बाढ़ ने कई जिलों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसी स्थिति में पंजाब सरकार और केंद्र सरकार दोनों ही पंजाब के लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए वचनबद्ध हैं। यह बात पंजाब के राज्यपाल  गुलाब चंद कटारिया ने आज जिला पठानकोट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कही।

गौरतलब है कि आज माननीय राज्यपाल पंजाब रावी दरिया पर बने कथलोर पुल पर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए रावी दरिया का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने माधोपुर हेडवर्क्स का भी जायजा लिया। जिला पठानकोट के बमियाल ब्लॉक में रावी दरिया पर बने पुल पर मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यपाल कटारिया ने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

इस मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, डिप्टी कमिश्नर पठानकोट आदित्य उप्पल और एस.एस.पी. पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने राज्यपाल को रावी दरिया में बढ़ते पानी और जिले में बनी बाढ़ की स्थिति से अवगत करवाया। अधिकारियों ने बताया कि सेना भी जिला प्रशासन के साथ मिलकर ड्रोन की मदद से दरिया की पूरी निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से समय पर निपटा जा सके।

श्री कटारिया ने भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण करने के बाद प्रभावित परिवारों को पूरा मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान सहित पूरा मंत्रिमंडल और विधायक राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस आपदा से निपटने में जैसे सभी पंजाबियों ने एकजुटता दिखाई है, वह अपने आप में एक मिसाल है। राज्यपाल ने कहा कि हम सब मिलकर इस संकट पर ज़रूर काबू पा लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बातचीत केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से हुई है और उन्हें बाढ़ की स्थिति से अवगत करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान को फोन कर राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली है और केंद्र सरकार की ओर से पंजाब सरकार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि कल केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि इस संकट की घड़ी में जिला प्रशासन, पंजाब पुलिस और भारतीय सेना ने अहम योगदान दिया है। उन्होंने न केवल लोगों की जानें बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया बल्कि राहत सामग्री भी समय पर पहुंचाई, जो सराहनीय कार्य है।

वहीं राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया कल 4 सितंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे सरकारी हाई स्कूल, मियाणी (टांडा) में स्थापित राहत कैंप में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.