Logo
ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Header Ad

जालंधर में भी बारिश का कहर, इस इलाके के लोगों में डर का माहौल

0

जालंधर : बारिश के चलते जर्जर इमारतों के गिरने का सिलसिला शुरू हो चुका है जोकि लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। वहीं जिन लोगों के घरों के पास जर्जर इमारतें हैं उन्हें बारिश के कारण चिंतित होते देखा जा सकता है। गत रोज मलका चौक के पास पुराना मकान गिरा था और मोदियां मोहल्ला (माई हीरा गेट) में जर्जर मकान गिर गया जिससे वहां बाहर खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मलबे के नीचे आने से एक कुत्ता मर गया। इलाका निवासियों ने मलबा हटाने की मांग रखी है।
मोदिया मोहल्ला तोड़ में यह घटना सुबह साढ़े 8 बजे के करीब घटित हुई। इलाका निवासियों ने बताया कि जोरदार आवाज के बाद बाहर जाकर देखा तो पता चला कि पुराना जर्जर मकान गिर गया है। इस बात की गनीमत रही कि कोई वहां पर मौजूद नहीं था। उक्त मकान पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। घटना के चलते वहां खड़े 2 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

मकान के बाहर खाली स्थान होने के कारण लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं। लोगों ने बताया कि यदि कोई अपना वाहन खड़ा कर रहा होता या लेकर जाने लगा होता तो अप्रिय घटना घटित हो सकती थी। सुबह साढ़े 8 बजे मकान गिरने के बाद से लेकर देर रात तक निगम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं गया। इलाका निवासी दीपक मोदी ने बताया कि मकान पिछले लंबे अर्से से खाली पड़ा था और जर्जर हालात में था। मकान की हालात खराब होने संबंधी प्रशासन को 12 जुलाई को शिकायत डाली गई थी। उन्होंने कहा कि जब भी फोन करते हैं तो नोडल अधिकारी के आने की संबंधी बताया जाता है, लेकिन कोई मौके पर नहीं आता। उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि मलबा हटवाया जाए और दूसरी जर्जर इमारतों को हटाने संबंधी प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.