Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

खफा चल रहे निगम यूनियनों ने दूसरे दिन भी की जमकर नारेबाजी, दिया अल्टीमेटम

0

जालंधर : एक कर्मचारी को पक्का करने व अन्य कर्मचारियों को नजरअंदाज किए जाने से खफा चल रही निगम यूनियन द्वारा दूसरे दिन भी निगम दफ्तर में धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। यूनियन नेताओं ने रोष जताते हुए कहा कि गलत ढंग से कर्मचारी को पक्का किया गया है, जबकि लंबे अर्से से काम करने वाले असंख्य कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है।

निगम कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के चलते कई स्थानों पर कूड़े की लिफ्टिंग प्रभावित हुई। वहीं, आज निगम कमिश्नर दफ्तर नहीं आए, जिसके चलते निगम यूनियनों द्वारा नारेबाजी के बाद अल्टीमेटम देकर धरना स्थगित कर दिया गया। यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तुरंत प्रभाव से उनकी मांगों का हल नहीं किया गया तो बुधवार से कामकाज ठप्प किया जाएगा।

इसी क्रम में कर्मचारियों ने कूड़ा लिफ्टिंग सहित अन्य गाड़ियों को निगम परिसर में लाकर खड़ा कर दिया और विरोध जताते हुए मांगों को पूरा करने संबंधी आवाज बुलंद की। बताया जा रहा है कि धरने के चलते शहर में कई स्थानों से कूड़े की लिफ्टिंग नहीं हो पाई। बारिश के बीच कूड़े की लिफ्टिंग न होने से विभिन्न स्थानों पर परेशानियां देखने को मिली।

नगर निगम के नए कमिश्नर संदीप ऋषि ने कल चार्ज संभाला था, और उनके चार्ज लेने के बाद ही यूनियन द्वारा मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। यह विरोध अभी तक थमा नहीं है। यूनियन नेताओं का कहना है कि निगम में मिलीभगत से आउटसोर्स कर्मचारी को पक्का कर दिया है, जबकि सैकड़ों कर्मचारी वर्षों से पक्की नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मांग रखते हुए उन्होंने कहा कि 59 माली, 64 फिट्टर, 50 ड्राइवर और 20 जे.सी.बी. मशीन ऑपरेटर सहित आउटसोर्स पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। यूनियनों के धरने के बाद मेयर वनीत धीर ने आश्वासन देकर धरना हटवाया था, लेकिन दूसरे दिन फिर से धरना प्रदर्शन होने ने साफ कर दिया है कि यूनियनों में रोष बढ़ रहा है।

बारिश के बीच कामकाज ठप्प होना बनेगा परेशानी

अब देखना होगा कि रोष प्रदर्शन कर रही निगम यूनियनों से संबंधित कर्मचारी क्या कदम उठाते हैं, यदि हड़ताल होती है तो इसका प्रभाव साफ तौर पर देखने को मिलेगा, क्योंकि बारिश के बीच निगम का कामकाज ठप्प होना लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनेगा। यूनियन प्रधान बंटू सभ्रवाल ने कहा हम अब और इंतजार नहीं करेंगे। सभी आऊटसोर्स कर्मचारियों को तुरंत स्थायी किया जाए और उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.