Logo
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...
Header Ad

पंजाब के मौसम को देखते रद्द हुई छुट्टियां! जारी हुए नए Order

0

पंजाब भर में रविवार से भारी बारिश हो रही है। इसे देखते हुए, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इस संबंध में, पंजाब सरकार ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य जारी रखने के लिए 24 घंटे तैनात रहने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

आपको बता दें कि जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भारी बारिश के कारण पानी से प्रभावित पठानकोट और गुरदासपुर का दौरा किया। इसके अलावा कीड़ी खुर्द, कथलौर, तारागढ़, नरोट जैमल सिंह, खड़खड़ा ठूठोवाल, खोजकी चक, बमियाल, नंगल, पठानकोट, बनी लोधी और फिरोजपुर कलां में बचाव केंद्र स्थापित किए गए। इसके बाद मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने गुरदासपुर में रावी नदी के किनारे बसे गांवों का दौरा किया। वह गांव ब्राह्मणी से ढाई किलोमीटर दूर गांव ज़बकरा में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन बांटा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.