Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब में बारिश से तबाही, शहर जाने वाली मुख्य सड़क का टूटा संपर्क

0

बमियाल: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब पंजाब में भी साफ नज़र आने लगा है। जिस तरह ब्यास और सतलुज दरियाओं ने किनारे के गांवों में भारी तबाही मचाई है, उसी तरह भारत–पाकिस्तान बॉर्डर से लगे बमियाल इलाके का जलालिया दरिया भी पिछले दो हफ्तों से लगातार नुकसान पहुंचा रहा है।

आज फिर अचानक दरिया का पानी बहुत बढ़ गया, जिससे बमियाल से पठानकोट को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया और बीच सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया। इसके चलते सरहद के गांवों का पठानकोट से संपर्क पूरी तरह कट गया है। खासकर व्यापारियों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों के लिए भी यह दरिया बड़ा खतरा बना हुआ है। आकार में छोटा होने के बावजूद जब इसमें पानी आता है, तो आसपास के कई गांव जैसे अनियाल, रमकल्लवा, मंगवाल मोड़, काशी बमवा और जैतपुर में भारी नुकसान करता है। इन गांवों के कई घरों में पानी घुस चुका है।

भारत–पाकिस्तान बॉर्डर पर लगी फेंसिंग को भी जलालिया दरिया कई बार नुकसान पहुंचा चुका है। अब तीसरी बार बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद खबर है कि काशी बमवा बीओपी और जैतपुर बीओपी (BSF चौकियां) में भी पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। इसी वजह से सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.