Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर जोरदार बवाल! दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, कर डाली ये मांग?

0

इंदौर: मध्यप्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। ताज़ा विवाद इंदौर जिले के नए अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को लेकर खड़ा हो गया है। कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब दिल्ली तक पहुंच गया है, जहां AICC मुख्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया।

AICC दफ्तर के बाहर धरना
बड़ी संख्या में इंदौर कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि इंदौर जिले का अध्यक्ष बाहर के व्यक्ति को बना दिया गया है, जिससे स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है।

विरोध की लहर कई जिलों तक
इंदौर ही नहीं, बल्कि भोपाल, देवास और उज्जैन समेत कई जिलों में भी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर कार्यकर्ता खुलकर विरोध जता चुके हैं। इससे प्रदेश कांग्रेस में आंतरिक खींचतान और साफ दिखाई देने लगी है।

गौरतलब है कि आज दिल्ली में मध्यप्रदेश कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों की ट्रेनिंग हो रही है। इसी बीच विरोध का सुर तेज़ होना पार्टी हाईकमान के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.