Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

इस जगह की गंगा आरती को ‘ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ का सम्मान, यहां देश-विदेश से आते हैं नामचीन लोग

0

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित श्री गंगा सभा को ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया है. यह सम्मान हर की पैड़ी पर 1916 से लगातार आयोजित होने वाली ऐतिहासिक गंगा आरती के लिए दिया गया है. आज विधिवत रूप से ऑक्सफोर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में श्री गंगा सभा द्वारा आयोजित गंगा आरती का नाम दर्ज हो गया है.

यह सम्मान श्री गंगा सभा और उत्तराखंड वासियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. आज हर की पैड़ी हरिद्वार के ब्रह्मा कुंड परिसर में स्थित गंगा सभा के मुख्य कार्यालय में ऑक्सफोर्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस सम्मान श्री गंगा सभा के पंडितों को सजाया है. भारत में प्रतिनिधि और संरक्षक पंडित सुरेश मिश्रा ने एक आयोजन में श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पंडित नितिन गौतम और श्री गंगा सभा के महामंत्री पंडित तन्मय वशिष्ठ तथा अन्य पदाधिकारी को यह सम्मान प्रदान किया.

1916 से लगातार हरिद्वार में गंगा आरती

श्री गंगा सभा को इस अवसर पर प्रमाण पत्र भेंट किया गया. सुरेश मिश्रा ने बताया कि जून 2026 मेंऑक्सफोर्ड यूनियन लंदन के कार्यालय में एक बड़े समारोह में श्री गंगा सभा के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर विधिवत रूप से सम्मानित किया जाएगा. साथ ही इस अलंकरण से नवाजा जाएगा. मिश्रा ने बताया कि गंगा सभा 1916 से लगातार हरिद्वार में गंगा आरती का आयोजन कर रही है. कोरोना महामारी के दौरान भी गंगा आरती का आयोजन जारी रहा जो समर्पण और धार्मिक भावना को दर्शाता है.

क्या बोले श्री गंगा सभा के अध्यक्ष?

श्री गंगा सभा हर की पैड़ी हरिद्वार के अध्यक्ष पंडित नितिन गौतम ने बताया कि यह श्री गंगा सभा, हरिद्वार और उत्तराखंड के लोगों के लिए एक सबसे बड़ी उपलब्धि है. जो धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है. श्री गंगा सभा इस सम्मान से गौरवान्वित महसूस कर रही है. उन्होंने कहा कि गंगा सभा भविष्य में भी इससे बड़े सम्मान अपने काम को लेकर प्राप्त करेगी ऐसी उन्हें उम्मीद है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.