Logo
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
Header Ad

नगर निगम की डिफाल्टरों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, काटे जा रहे कनैक्शन

0

अमृतसर: नगर निगम के कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के दिशा-निर्देशों और एडिशनल कमिश्नर सुरिंद्र सिंह के आदेशों के तहत पानी और सीवरेज विभाग द्वारा अवैध कनैक्शनों और बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कई लोगों के पानी और सीवरेज के कनैक्शन काट दिए गए।

इन डिफॉल्टरों को पहले ही विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जा चुके थे और बार-बार कहने के बावजूद भुगतान न करने के कारण यह कार्रवाई की गई। एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने बताया कि नगर निगम ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में जागरूकता कैंप लगाए थे और जनता से अपील की थी कि वे इन कैंपों में आकर अपने अवैध कनैक्शन नियमित करवा लें और बकाया राशि का भुगतान करके विभागीय कार्रवाई से बचें।

पिछले वर्ष 4.72 करोड़ व इस वर्ष 1.69 करोड़ रही आमदन
अतिरिक्त कमिश्नर सुरिंद्र सिंह के अनुसार इसके अलावा पानी व सीवरेज विभाग द्वारा अवैध कनैक्शनों और बकाए की अदायगी के लिए 1310 रिहायशी व 373 कमर्शियल अदारों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से 600 कनैक्शन रैगुलर कर दिए गए हैं। पानी व सीवरेज विभाग को वित्तीय वर्ष 2025-26 दौरान कुल 4.72 करोड़ रुपए आमदन हुई है जबकि पिछले वर्ष इस दौरान यह आमदन 1.69 करोड़ रुपए थी।

इसी तरह विभाग को इस वर्ष 3 करोड़ से अधिक की आमदन हुई है जोकि पिछले वर्ष के इस समय दौरान 280 प्रतिशत अधिक हुई है। एडिशनल कमिश्नर सुरिंद्र सिंह ने बताया कि जारी किए नोटिसों के अनुसार पानी व सीवरेज के कनैक्शन काटने की यह कार्रवाई रोजाना जारी रहेगी। उन्होंने शहरवासियों को अपील की कि डिस्कनैक्शन की कार्रवाई से बचाव के लिए जल्द से जल्द बकाया की अदायगी की जाए और लिए गए अवैध कनैक्शनों संबंधी विभाग से बनती वांछित प्रवानगी ली जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.