Logo
ब्रेकिंग
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि...
Header Ad

कर्नाटक: सरकारी स्कूलों में AI से अटेंडेंस, परिजनों ने किया विरोध, एक्सपर्ट बोले- ये गलत है

दुनिया टेक्नोलॉजी के साथ लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है. ज्यादातर लोग तकनीक पर निर्भर होते जा रहे हैं. अब शिक्षा क्षेत्र में भी एआई तकनीक के इस्तेमाल पर विचार होने लगा है. हालहि, में कर्नाटक सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने साल 2025-26 के लिए बच्चों का फेशियल अटेंडेंस लागू करने का फैसला किया था. लेकिन इस फेशियल अटेंडेंस पद्धति के खिलाफ विरोध हो रहा है.

विभाग ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति डिजिटल रूप में करने की योजना बना रही थी. इसमें छात्रों के चेहरे की पहचान के जरिए उनका अटेंडेंस रिकॉर्ड करके सांख्यिकी विभाग में अपलोड करने की योजना बनाई गई थी. इसमें बच्चों की तस्वीरों के साथ उनकी उपस्थिति दर्ज करने की बात थी. हालांकि, स्कूल स्तर पर इस चेहरे की पहचान से अटेंडेंस को लागू करने का विरोध हो रहा है. लोगों का कहना है कि इससे बच्चों की निजता का हनन होगा.

विशेषज्ञों ने क्या कहा?

विशेषज्ञों की मानना है कि इस तरह कि व्यवस्था से बच्चों की तस्वीरें और उनका विवरण कोई भी हासिल कर सकता है. इससे बच्चों का भविष्य भी प्रभावित होगा. इसलिए, शिक्षा विशेषज्ञों ने सीएम सिद्धारमैया को पत्र लिखकर कहा है कि फेशियल अटेंडेंस की अनुमति सही नहीं है. इसको लेकर एक रिपोर्ट भी तैयार कर सीएम को सौपी गई है. अभिभावक समन्वय समिति के अध्यक्ष योगानंद ने बताया कि बच्चो के अभिभावक भी इस फेशियल अटेंडेंस का विरोध कर रहे हैं.

इस नियम से बच्चों की निजता का उल्लंघन

उनका कहना है कि इस तरह की व्यवस्था से बच्चों की बुनियादी जानकारी सहित उनका चेहरा भी दर्ज होगा. इससे उनकी रुचियों आदि का भी विवरण जानना भी आसान हो जाएगा. इससे बच्चों की जानकारी आसानी से दूसरों के हाथों में पड़ सकती है. इससे उस जानकारी के दुरुपयोग की संभावना भी बढ़ जाती है, जो बच्चों की निजता का उल्लंघन है. इसलिए, यह कहा जा रहा है कि स्कूल स्तर पर एआई-आधारित चेहरे की पहचान वाली उपस्थिति की आवश्यकता नहीं है.

विशेषज्ञों ने सरकार से की अपील

विशेषज्ञ का मानना है कि तकनीक से कई फायदे तो हैं, लेकिन इससे समस्याएं भी पैदा होंगी. इस नय नियम के खिलाफ विशेषज्ञ समिति ने सरकार से अपील की है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग किस तरह की कार्रवाई करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.