
प्रेम जाल, शादी और नई पहचान… बांग्लादेशी मुस्लिम महिलाएं ऐसे बना रहीं हिंदू पुरुषों को अपना शिकार, मुंबई में इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़
महाराष्ट्र की मुंबई क्राइम ब्रांच ने हाल ही में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मंजू शर्मा उर्फ अल्ताफ शेख के रूप में हुई है. यह महिला बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी. पूछताछ में उसने एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा किया है, जो वर्षों से फर्जी भारतीय पहचान पत्र तैयार कराकर विदेशी नागरिकों को देश के भीतर बसाने में लगा है.
सूत्रों के मुताबिक, अल्ताफ ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक पहले एजेंटों के जरिये पश्चिम बंगाल में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाते हैं. इसके आधार पर आधार कार्ड तैयार कराए जाते हैं. दस्तावेज हाथ लगते ही इन घुसपैठियों को भारत के अलग-अलग शहरों की ओर रवाना कर दिया जाता है. यहां वे आम लोगों की तरह अपनी पहचान छुपाकर बसने की कोशिश करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.