Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर पर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

पंजाब में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। सुबह-सुबह मेडिकल स्टोर पर नकाबपोश बदमाश ने गोलियां चला दीं। मामला गुरदासपुर से सामने आया हैं, जहां मुख्य सड़क पर स्थित खैहरा मेडिकल स्टोर पर आज सुबह 9:15 बजे बदमाश ने गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गया।

गनीमत रही इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। वारदात की सूचना मिलते ही गुरदसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटना की जानकारी देते हुए मेडिकल स्टोर मालिक हरजोत सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वह स्टोर में बैठे थे इस बीच वडाला बांगर अड्डा की तरफ से मोटरसाइकिल पर नकाबपोश आया और बीच सड़क खड़े होकर मेडिकल स्टोर पर 3 फायर किए। गनीमत रही इस दौरान गोलियां मेडिकल स्टोर पर लगी शीशों पर लगी जिससे कोई  जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहना है  कि,  गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मेडिकल स्टोर इस रोड पर दुकानों के बीचो-बीच हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.