Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

बेटी की सास को लेकर भाग गया समधी, ससुराल लौटा तो लव स्टोरी में आया ऐसा ट्विस्ट… मच गई हाय तौबा

सास-दामाद, जीजा-साली और देवर-भाभी के बाद अब समधी-समधन की अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. मध्य प्रदेश के अलीराजपुर एक शख्स अपनी ही बेटी की सास यानी खुद की समधन के साथ भाग गया. समाज ने भी हस्तक्षेप किया लेकिन प्यार परवान चढ़ चुका था और दोनों एक दूसरे के साथ ही जीना चाहते थे इसलिए समाज के फैसले को भी उन्होंने दरकिनार कर दिया. समधन दोबारा समधी के पास चली गई. अब बारिश का मौसम आते ही समधी-समधन की इस लव स्टोरी नया मोड़ आया है.

जानकारी के मुताबिक, प्रताप थावलिया की बेटी ने कुछ समय पहले एक लड़के के साथ भागकर शादी कर ली थी. इसके बाद दोनों के परिवारों ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया और प्रताप की बेटी खुशी खुशी ससुराल में रहने लगी. प्रताप का भी बेटी से मिलने के लिए उसकी ससुराल में आना जाना होने लगा. इसी दौरान बेटी की सास के साथ प्रताप का अफेयर शुरू हो गया. तब को किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी. लेकिन समधी-समधन की लव स्टोरी इस कदर परवान चढ़ी की समाज की परवाह किए बगैर दोनों घर से भाग गए.

दोबारा समधी के पास लौटी समधन

समधी-समधन के घर से भागने की बात समाज में फैली तो सामाजिक दबाव डालकर दोनों को वापस बुलाया गया. फिर 1 लाख 30 हजार रूपये का अर्थदंड लगाकर दोनों को अलग कर दिया गया, लेकिन प्यार परवान चढ़ चुका था जिसके कारण समधन 8 दिन पहले फिर से भागकर गुजरात में रह रहे अपने प्रेमी समधी के पास पहुंच गई.

समधी के वापस लौटते ही हंगामा

इसी बीच बारिश का मौसम शुरू हो गया और बारिश होने के कारण समधी प्रताप अकेला ही खेत में बोवनी करने के लिए अलीराजपुर आ पहुंचा. यहां समधन के परिजन ने फिल्मी स्टाइल में प्रताप का पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की. पुलिस को जब मारपीट का पता चला तो वो मौके पर पहुंची और प्रताप को छुड़ाकर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने करीब 12 लोगों के खिलाफ अपहरण सहित मारपीट का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.