Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

एशिया कप में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान? BCCI ने भारत सरकार से…

भारत की मेजबानी में एशिया कप 2025 का आयोजन सितंबर में होना है. इस टूर्नामेंट में अब केवल तीन महीने ही बाकी हैं, लेकिन इसके बावजूद इस टूर्नामेंट पर संशय के बादल छाए हुए हैं. अगर ये टूर्नामेंट सितंबर में नहीं होता है तो इसके बाद इसका होना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि इसके बाद सभी टीमों के शेड्यूल पहले ही बहुत टाइट हैं. इस दौरान एशिया कप के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर सोनी ने एक पोस्टर रिलीज कर दिया, जिसमें भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के कप्तानों को दिखाया गया, लेकिन इस पोस्टर से पाकिस्तान गायब है. इसके बाद बवाल मचा हुआ है. अब खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एशिया कप 2025 को लेकर भारत सरकार से बात कर सकता है. सरकार से निर्देश मिलने के बाद ही BCCI आगे कोई फैसला लेगी कि भारत कब और कहां पाकिस्तान से मैच खेल सकता है.

पहलगाम हमले के बाद बिगड़े रिश्ते

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था. भले ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है, लेकिन क्रिकेट पर इसका असर देखने को मिल रहा है. भारत को इस बार एशिया कप 2025 की मेजबानी करनी है. ऐसे में पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में कहां खेलेगा और भारत से उसका मुकाबला होगा कि नहीं इसका फैसला भारत सरकार से निर्देश मिलने के बाद ही हो सकेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI के अधिकारी ने बताया, “सच कहूं तो, हमें इस बारे में अभी तक पता नहीं है. महिला क्रिकेट अलग है क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच पर ज्यादा नजर नहीं जाती, लेकिन मेंस क्रिकेट करोड़ों लोग देखते हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर संशय के बादल छाए हुए हैं. हम इस मामले पर सरकार से बात करेंगे”.

एशिया कप 2025 में क्या होने वाला है?

ये टूर्नामेंट सितंबर में भारत में होने वाला है. पाकिस्तान अपने मैच कोलंबो या दुबई में खेल सकता है, लेकिन BCCI ने अभी तक श्रीलंका क्रिकेट या अमीरात क्रिकेट बोर्ड से पाकिस्तान के मैचों की मेजबानी की संभावना पर बातचीत नहीं की है, जबकि अक्टूबर में भारत ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगा. इसकी मेजबानी भी भारत ही कर रहा है और पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होंगे.

टी20 फॉर्मेट में होगा एशिया कप

BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि मैचों के बहिष्कार के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है. हम ICC आयोजनों में पाकिस्तान के साथ खेलते हैं और अगर हमारी सरकार कुछ नहीं कहती है तो ये आगे भी जारी रहेगा. एशिया कप के लिए हमें आने वाले दिनों में पता चल जाएगा. भारत इस समय एशिया कप का चैंपियन है और इस बार एशिया कप 2025 फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टी20 प्रारूप में खेला जाएगा.

इस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख मोहसिन नकवी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष हैं, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अध्यक्ष अरुण धूमल भी बोर्ड के सदस्य हैं. ACC ने 5 जून से शुरू होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप को पहले स्थगित कर दिया है, लेकिन प्रसारण अधिकारों के लिए 170 मिलियन डॉलर खर्च करने के बाद, अगर एशिया कप 2025 आगे नहीं बढ़ता है तो सोनी स्पोर्ट्स मुआवजे की मांग कर सकता है.

प्रोमो पर मचा बवाल

सोनी स्पोर्ट्स ने एशिया कप का एक प्रोमो जारी किया है. प्रोमो में भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका के टी20 कप्तानों की तस्वीर तो है, लेकिन पाकिस्तान का कोई चेहरा नहीं है. ये प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन अभी तक किसी ने इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है.

सोनी स्पोर्ट्स इंग्लैंड और भारत के बीच हो रहे टेस्ट सीरीज का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर है. मंगलवार को लीड्स टेस्ट के आखिरी दिन सोनी स्पोर्ट्स ने एशिया कप का प्रोमो चलाया था. जिसके बाद हर जगह इसी की चर्चा हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.