Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाबियो को चौकन्ने रहने की सलाह! घरों से निकलने से पहले जरूर…

मानसा: कोरोना के देश में दस्तक देते ही सेहत विभाग भी सतर्क हो गया है, वहीं नए वायरस को लेकर लोगों में भय का माहौल पाया जा रहा है, दूसरी ओर सेहत विभाग ने लोगों को चौकन्ना रहने की सलाह दी है। पंजाब के कई जिलों में सेहत विभाग ने लोगों को कोरोना से चौकन्ना करते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है।

हालांकि सेहत विभाग द्वारा कोरोना को लेकर सभी तैयारियां होने का दावा करते हुए मास्क लगाने की सलाह दी गई है। गौर हो कि मानसा में हाल में पहले आए 2 कोरोना के मामलों के बाद कोई नया मामला न आने पर नए कोरोना के वैरिएंट बारे कोई भी प्रतिक्रिया देखने सुनने को नहीं मिली है, लेकिन पता चला है कि इनमें से एक व्यक्ति बाहरी स्टेट का था, जो तुरंत चला गया था, जबकि लड़की ठीक बताई जा रही है।

हाल के दिनों में जिला मानसा में कोरोना का कोई शकी या पाजीटिव मरीज नहीं है, लेकिन लोगों में कोरोना को लेकर भय जरूर है। सेहत विभाग का दावा है कि जिले में कोरोना पूरी तरह काबू में है। सेहत विभाग पूरी तैयारी में है व किसी को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सेहत विभाग द्वारा बड़ी उम्र के लोगों, गर्भवती महिलाओं, बीमारों या कमजोर रोगियों को भीड़-भाड़ वाली या बंद जगहों पर मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। सेहत विभाग के कर्मचारियों को भी मास्क पहनने की जरूरी सलाह है।

पहले से लोगों को किया जा रहा जागरूक

सिविल सर्जन डा. अरविंद पाल सिंह ने कहा कि सेहत विभाग लोगों को चौकन्ना करने व बीमारी के वायरस फैलने के डर को लेकर पहले से ही लोगों को जागरूक कर रहा है, लेकिन जैसे ही इस वायरस के फैलने की संभावना ज्यादा बनती दिखी तो इस को लेकर एडवाइजरी व सख्त हिदायतें जारी की जा सकती हैं।

हमें बीमार कर सकती है लाापरवाही

शहर के डॉ. अजय सिंगला एम.डी. मैडीसन का कहना है कि बीमारी व वायरस कोई भी हो, हमें उससे सावधान हो जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही हमें बीमार कर सकती है। उन्होंने लोगों से सावाधान रहने व सेहत विभाग की सलाह पर अमल करने की अपील की।

लोगों से सावधान रहने की अपील

एम.डी. मैडीसन डॉ. जनक राज सिंगला ने कहा कि लगता है कि कोरोना इस बार पहले वाली पोजीशन में नहीं है, लेकिन फिर भी किसी भी वायरस या बीमारी को हलके में लेने की बजाय हमें सावधानी से उसके साथ निपटना चाहिए। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की।

सावधानी में ही रोग से बचाव है

सर्जन डॉ. तेजिंद्रपाल सिंह रेखी का कहना है कि अफवाहों व गैर जरूरी बातों को छोड़कर कोरोना के वायरस से बचना, बचाना व अन्य का बचाव करना हमारा फर्ज है। उन्होंने कहा कि हम आसानी से कोरोना का मुकाबला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी में ही रोग से बचाव है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.