Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

अब बल्लू उगलेगा सोनम के सारे राज… सिक्योरिटी गार्ड को शिलॉन्ग ले गई पुलिस, मिलेंगे अहम सुराग

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मामले में शिलांग पुलिस की जांच जारी है. इस हत्याकांड में पुलिस हर रोज चौंकाने वाले खुलासे कर रही है. इस मामले में पुलिस ने एक और शख्स को गिरफ्तार किया है. शिलांग पुलिस ने चौकीदार बल्लू उर्फ बलविंदर को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब क्राइम ब्रांच थाने पर बल्लू उर्फ बलविंदर को लेकर पहुंची है. सोनम रघुवंशी इंदौर लौटने के बाद जिस बिल्डिंग में रुकी थी, बल्लू उसी में गार्ड की ड्यूटी कर रहा था.

दरअसल, अशोक नगर से गिरफ्तार कर चौकीदार को एसआईटी की टीम इंदौर पहुंची है. इस मामले में चौकीदार की भूमिका भी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, जिस बिल्डिंग में सोनम रूकी थी वहां बल्लू उर्फ बलविंदर चौकीदारी कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, चौकीदार ने ही बैग जलाया था. शिलोम ने चौकीदार को बैग दिया था. इसके बाद ये आशंका जताई जा रही है कि चौकीदार ने हत्याकेमुख्यसुराग को मिटाया था.

क्यों जलाया था बैग?

वहीं बलविंदर उर्फ बब्लू पर ये भी आरोप है कि उसने हत्या के आरोपी विशाल और उसके साथियों की मदद की थी. इस मामले में अशोकनगर पुलिस का कहना है कि राजा की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी जब इंदौर वापस आई थी, तो एक फ्लैट में रुकी थी. बलबीर उसी फ्लैट का चौकीदार था. बलविंद किसी काम से अपने घर आया हुआ था. वहीं शिलांग पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. इस मामले में अब उससे पूछताछ की जाएगी.

2 जून को मिला था शव

हत्या के बाद राजा का शव 2 जून को सोहरा के वेई सावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई में मिला था, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि हुई थी. उनकी स्कूटी भी पास ही लावारिस हालत में मिली थी. राजा का शव 4 जून को इंदौर लाया गया और इसी दिन अंतिम संस्कार किया गया था. इसके बाद पुलिस ने राजा की हत्या के मामले की जांच में जुट गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.