Logo
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
Header Ad

भाजपा नेता ने MCD चेयरमैन चुनाव में 70 लाख की घूस ली, महिला पार्षद से बदसलूकी की: AAP का आरोप

दिल्ली नगर निगम (MCD) में एक बार फिर से सियासी घमासान तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि MCD में साउथ जोन के चेयरमैन पद के लिए 70 लाख रुपये की घूस दी गई और एक महिला पार्षद के साथ बदसलूकी (Misconduct) की गई. इस मामले में AAP ने BJP नेताओं से जवाब मांगा है और CBI व ED से जांच की मांग की है.

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘जब से MCD पर BJP का कब्जा हुआ है, तब से दिल्लीवासियों को समझ आ गया है कि BJP इसकी बागडोर अपने हाथ में लेने के लिए इतनी बेचैन क्यों थी.’ उन्होंने बताया कि ‘BJP की एक महिला पार्षद ने साउथ जोन के चेयरमैन उमेद फोगाट पर गंभीर आरोप लगाए हैं.’ महिला पार्षद का कहना है कि ‘उमेद फोगाट ने उनके साथ भद्दी और आपत्तिजनक बातें कीं.’ इसके अलावा उन्होंने यह भी खुलासा किया कि साउथ जोन का चेयरमैन बनने के लिए उमेद फोगाट ने 70 लाख रुपये की घूस भी दी.

मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है: सौरभ

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस मामले की जानकारी 18 अप्रैल को मेयर राजा इकबाल को एक पत्र के जरिए दी गई थी. इसके बावजूद मेयर ने इस मामले को दबाने की कोशिश की. उन्होंने सवाल उठाया कि यह कोई पारिवारिक या पार्टी का मामला नहीं है, बल्कि एक आपराधिक मामला है. मेयर और BJP के उन नेताओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. जो इस मामले को दबाने में शामिल हैं.

70 लाख रुपये किसे दिए गए?

AAP नेता ने BJP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मेयर राजा इकबाल से सवाल किया कि 70 लाख रुपये किसे और क्यों दिए गए? उन्होंने कहा कि चेयरमैन का पद एक सरकारी पद है और इसके लिए रिश्वत देना मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनता है. सौरभ भारद्वाज ने मांग की कि इस मामले की जांच CBI और ED को सौंपी जाए, ताकि यह पता चल सके कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किसके पास गई.

BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा

सौरभ भारद्वाज ने यह भी बताया कि हाल ही में BJP सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी. जिसमें PM मोदी के 11 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया था. इस दौरान इस मुद्दे को लेकर BJP नेताओं के बीच हंगामा और हाथापाई की खबरें भी सामने आईं थी. AAP ने आरोप लगाया कि BJP इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश कर रही है.

सख्त एक्शन की मांग: AAP

AAP ने इस पूरे मामले को लेकर BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कुर्सियां बिक रही हों, तब जनता की समस्याओं का हल निकालना मुश्किल है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि BJP की इस हरकत से दिल्ली की जनता के बीच उनकी साख पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने मांग की कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई हो और दोषियों को सजा दी जाए. दूसरी ओर BJP ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पार्टी का कहना है कि AAP बेवजह MCD को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. हालांकि इस मामले में अभी तक BJP की ओर से कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.