Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

Social Media इन्फ्लुएंसर Deepika Luthra को धमकाने के आरोप में एक और युवक गिरफ्तार

अमृतसर : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकाने के मामले में अमृतसर पुलिस बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने लुधियाना से एक और युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले अमृतसर पुलिस ने पटियाला से रमनदीप सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। कमल कौर भाभी हत्याकांड के बाद दीपिका लूथरा को सबसे पहले सोशल मीडिया पर धमकाने वाला अमृतपाल सिंह मेहरों अभी भी पंजाब पुलिस की पहुंच से दूर है। जबकि उसके सह-आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। इस मामले में मेहरों के बहकावे में आकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को धमकाने वाले लोगों को पुलिस एक-एक करके गिरफ्तार कर रही है।

पटियाला से गिरफ्तार किए गए रमनदीप सिंह को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया था, उस समय कोर्ट ने 3 दिन के पुलिस रिमांड का आदेश दिया था। अब पुलिस ने लुधियाना निवासी 18 वर्षीय जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। जब जसप्रीत को आज माननीय कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड का आदेश दिया। जसप्रीत सिंह को पेशी के लिए अदालत में लाने वाली पुलिस पार्टी का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर मोहित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार जसप्रीत सिंह अमृतपाल सिंह मेहरों के संपर्क में था, जो हत्या करने के बाद फरार हो गया था। उन्होंने कहा कि चूंकि इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं कह सकते, लेकिन इतना तय है कि रिमांड के दौरान कई तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि पटियाला से गिरफ्तार किए गए रमनदीप सिंह को 20 जून यानी आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.