Logo
ब्रेकिंग
PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग...
Header Ad

‘समलैंगिक है सोनम रघुवंशी, उसे लड़कियों में…’, राजा रघुवंशी के ज्योतिषाचार्य ने किया चौंकाने वाला दावा, परिवार बोला- पहले की भविष्यवाणियां भी निकली हैं सच

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय कोर्ट ने आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह की पुलिस हिरासत गुरुवार को दो दिन के लिए बढ़ा दी है. इसके अलावा 3 अन्य आरोपियों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इन खबरों के बीच अब राजा रघुवंशी के ज्योतिषाचार्य ने बेहद चौंकाने वाला दावा किया है. उनका कहना है कि सोनम के समलैंगिक संबंध हो सकते हैं. परिवार की मानें तो इससे पहले भी ज्योतिषाचार्य ने जो कुछ भी दावे किए थे, वो सही निकले थे.

राजा के परिवार का कहना है कि उनके परिवार को लेकर ज्योतिषाचार्य अजय दुबे की ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. राजा रघुवंशी मर्डर मामले में पंडित अजय दुबे ने कहा- राजा के परिवार ने सोनम की कुंडली से अपने बेटे की कुंडली का मिलान करवाया था. उस वक्त उन्होंने राजा के परिवार द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए थे, जो कि देखा जाए काफी हद तक सही भी निकले.

  • राजा के परिवार का सवालः राजा की तो हत्या हो गई लेकिन बहू सोनम कहां है?
  • पंडित का जवाब- सोनम जिंदा है और सुरक्षित है.
  • राजा के परिवार का सवालः सोनम जिंदा है तो कहां है.
  • पंडित का जवाब – उत्तर की दिशा में है.
  • राजा के परिवार का सवालः सवालः हत्या में कौन-कौन शामिल है?
  • पंडित का जवाब- तीन से चार लोग और महिला
  • राजा के परिवार का सवालः वो महिला कौन है?
  • पंडित का जवाब- आपकी बहू सोनम.

‘सोनम के समलैंगिक संबंध’

इसके अलावा ज्योतिषाचार्य अजय दुबे ने दावा किया है कि इस मर्डर मिस्ट्री में एक और महिला शामिल है. कहा कि दूसरी महिला का जल्द खुलासा होगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि दूसरी महिला सोनम की सहेली भी हो सकती है. कहा कि सोनम के सहेली से समलैंगिक संबंध हो सकते हैं. उसे लड़कियों में दिलचस्पी है, ऐसा उसकी कुंडली बता रही है.

कुंडली में था मृत्युयोग

ज्योतिषाचार्य अजय दुबे ने कहा- सोनम के परिवार ने राजा के परिवार को धोखा दिया है. कुंडली में मृत्युयोग था, इसकी जानकारी सोनम के परिवार ने राजा के परिवार को नहीं दी. अगर राजा के परिवार को मृत्युयोग की जानकारी दी जाती तो उसके उपाय किए जाते और ये घटना नहीं होती. सोनम का पिछले 2 साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था. वह बहुत अड़ियल और जिद्दी लड़की है. उसके कुंडली में राहु का योग था, इसलिए वो जो चाहती थी वही करती थी. सोनम की कुंडली देखकर पता चला कि जो वह हासिल करना चाहती थी, उसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.