Logo
ब्रेकिंग
Aaj Ka Mausam: लौटता मानसून दिखा रहा रौद्र रूप, यूपी-एमपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; I... Ganeshotsav 2026: मुंबई के किंग्स सर्कल में विराजे 'गोल्डन गणपति', 14 से 18 सितंबर तक होगा भव्य 5 दि... Russia Ukraine War: रूस ने 500 ड्रोनों से यूक्रेन पर किया भीषण हमला, 9 की मौत; जेलेंस्की बोले- अर्थव... पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ...
Header Ad

‘मेरी मुर्गी का मर्डर हुआ’… महिला ने देवर और ननद पर लगाया आरोप, कहा- गला दबाकर मार डाला

बिहार के सीवान जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. इसके बारे में जिसने भी जाना उसकी हंसी नहीं रुक रही है. दरअसल, सीवान में सोमवार को एक महिला अपने हाथ में मरी हुई मुर्गी लेकर थाने पहुंच गई. मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाने के टंडवा गांव की निवासी रिंकी देवी सोमवार को अचानक थाने पहुंच गईं. रिंकी देवी के एक हाथ में मरी हुई मुर्गी और दूसरे हाथ में लिखित में दस्तावेज था.

थाने में घुसने के साथ ही रिंकी देवी रोने लगीं और जोर-जोर से कहने लगीं कि मर्डर हो गया है. मुझे इंसाफ चाहिए. थाने में इस तरह से रिंकी देवी के आने के बाद पहले तो पुलिस वाले कुछ समझ हीं नही पाए, लेकिन जब उन्होंने महिला की पूरी बात सुनी तो कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

देवर और ननद पर लगाया आरोप

महिला रिंकी देवी ने बताया कि उनकी मुर्गी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. उन्होंने बताया कि वह अपनी मुर्गी से बहुत प्यार करती थीं. उसे अपनी संतान के जैसा मानती थीं. वह रोज अपनी मुर्गी को लेकर अपने साथ सोती थीं, लेकिन उसके देवर और ननद सोनम व शीला ने मिलकर उसकी गर्दन दबाकर हत्या कर दी.

अंडे को लेकर हुआ था विवाद

महिला ने आगे बताया कि उसका देवर गुड्डू रोज मेरी मुर्गी के दो अंडे खाता था. एक दिन पूर्व अंडे को लेकर के कुछ विवाद हुआ था. उसके बाद सोमवार को देवर गुड्डू और घर के लोगों ने मिलकर मुर्गी की गर्दन दबाकर हत्या कर दी. इतनी बात कहने के साथ ही रिंकी देवी थाने में ही रोने लगीं. उन्होंने मुर्गी की हत्या का आरोप अपने ही देवर और ननद पर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की.

मिली जानकारी के अनुसार, रिंकी देवी से पूरी जानकारी लेने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें पहले मुर्गी को दफनाकर आने की बात कही. इसके बाद महिला मुर्गी को दफनाकर फिर थाने पहुंची. थाना प्रभारी ने इस पूरे मामले में केस दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.