Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

कुंडली में था मौत का योग! सोनम ही नहीं, हत्या में एक और लड़की…वो भी सामने आएगी; राजा रघुवंशी के पंडित के दावों ने उड़ाए होश

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, इस मर्डर केस की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ही थी. सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा के मर्डर की पूरी साजिश रची. हालांकि, पुलिस ने सोनम, राज और वारदात को अंजाम देने वाले तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच, राजा रघुवंशी और सोनम की कुंडली देखने वाले पंडित ने बड़ा दावा किया है. पंडित अजय दुबे के मुताबिक, दोनों की कुंडलियों में मंगल दोष था. शादी को लेकर कुंडली मैच नहीं हो रही थी.

पंडित अजय दुबे ने बताया कि राजा की डेड बॉडी आने के बाद परिवार ने मुझसे कुंडली दिखवाई थी. दोनों की कुंडलियों में मंगल दोष था. इस दोष से अपशगुन होता है. कुंडली में ऐसा योग दिख रहा था कि सोनम राजा की हत्या करवा सकती है. अजय दुबे ने ये भी दावा किया कि इस मर्डर केस में दो लड़कियां इन्वॉल्व हैं. मर्डर मिस्ट्री में एक और लड़की का नाम आएगा, जोकि मध्यप्रदेश की ही है. आरोपियों की संख्या और भी हो सकती हैं.

‘शादी के बाद भी राजा सोनम के करीब नहीं आया’

राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि मेरे भाई ने सोनम से कहा था कि हम कामख्या मंदिर में दर्शन के बाद ही एक-दूसरे के करीब आएंगे, क्योंकि ये मन्नत थी. लेकिन उसने जो किया, वह किसी शातिर कातिल से कम नहीं था. दोनों को मंगल दोष था. ऐसे मामलों में लड़के की मौत हो जाती है. मगर ये तो प्लान मर्डर था. दोषियों को किसी कीमत पर ज़मानत नहीं मिलनी चाहिए. उन्हें फांसी की सज़ा मिलनी चाहिए.

राज-सोनम हवाला नेटवर्क से भी जुड़े थे

सूत्रों के मुताबिक, प्रेमी राज और सोनम हवाला नेटवर्क से जुड़े थे. हत्या की साजिश के लिए इस्तेमाल हुए पैसे हवाला के ज़रिए आए थे. राज ने पीथमपुर के एक हवाला कारोबारी से 50,000 रुपये लिए थे, जिसे हत्या से पहले अपने तीन दोस्तों में बांटा. इन्हीं तीन दोस्तों ने मिलकर राजा की हत्या की. अब जांच में एक और नया नाम जितेंद्र रघुवंशी का सामने आया है, जिसके बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन पाए गए हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग में राजा की हुई थी हत्या

इसी साल 11 मई को इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों असम के कामख्या देवी मंदिर गए. वहां से फिर दोनों हनीमून मनाने मेघालय के शिलॉन्ग गए. यहीं पर राजा की हत्या हो गई. हत्या का आरोप राजा की पत्नी सोनम, प्रेमी राज और तीन अन्य पर लगा है. पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.