Logo
ब्रेकिंग
Delhi BRICS Summit: 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में दिखा पीएम मोदी का जलवा, बिजनेस फोरम के बाद विदेशी प्रत... Bareilly Crime News: युवती को मस्जिद ले जाकर जबरन पढ़वाया कलमा, विरोध पर पीटा; अब तेजाब फेंकने की धम... Sergio Gor Visit: मणिपुर और दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता के मुरीद हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर,... Global Crude Oil Crisis: होर्मुज संकट के बीच सऊदी की प्रमुख पाइपलाइन पर हमला, हूतियों ने मायून द्वीप... BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ...
Header Ad

युवक के पीछे पड़ा सांड, मारने के लिए घर की छत पर चढ़ा; कैसे बची जान?

आपने सांड द्वारा किसी को दौड़ाने के बात तो कई बार देखी और सुनी होगी, लेकिन क्या आपने सुना है कि सांड इतना गुस्से में भर जाए कि वो किसी को मारने के लिए मकान की छत पर चढ़ जाए. ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा, लेकिन ऐसा हुआ है. सचमुच सांड एक युवक को मारने के लिए मकान की छत पर चढ़ गया. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है. ये पूरी हैरान कर देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बली गांव में हुई.

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बली गांव में शनिवार को एक आवारा सांड गुस्से में आकर एक युवक का पीछा करते हुए मकान की छत पर चढ़ गया. सांड जिस युवक के पीछे भागा उसका नाम नीरज बताया जा रहा है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बताया जा रहा है कि बली गांव में युवक नीरज गांव में ही आपस में लड़ रहे दो सांडों को अलग करने की कोशिश कर रहा था.

घटना के बाद गांव में हड़कंप

इसी दौरान एक सांड को गुस्सा आ गया और वह युवक के पीछे दौड़ पड़ा. जान बचाने के लिए नीरज ने नजदीकी मकान की छत पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित सांड ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और वह भी छत पर चढ़ गया. फिर वो युवक की ओर लपका. खतरा भांपते हुए नीरज ने बिना देर किए छत से नीचे कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई. सांड छत पर खड़े होकर चिंघाड़ता रहा. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया.

कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया सांड

लोग लाठी-डंडों और रस्सियों के सहारे सांड को छत से नीचे लाने में जुट गए. कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया और नीचे उतारा गया. इस पूरी घटना का वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं. गौरतलब है कि बागपत और उसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. इससे न केवल फसलों को नुकसान हो रहा है, बल्कि इंसानों पर हमले की घटनाएं भी बढ़ रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.