
पाकिस्तान हर साल करीब 4 परमाणु हथियार तैयार कर रहा है. यह खुलासा जापान की नागासाकी यूनिवर्सिटी एटोमिक सेंटर ने किया है. पाकिस्तान के पास 2025 में 170 परमाणु हथियार हो गए हैं. हालांकि, यह भारत से काफी कम है. भारत के पास 180 परमाणु हथियार है.
नागासाकी यूनिवर्सिटी का कहना है कि दुनिया के देशों में परमाणु हथियार बनाने की होड़ मची है. 2018 से 2025 तक सबसे ज्यादा चीन ने परमाणु हथियार तैयार किया है. चीन ने इस दौरान करीब 362 परमाणु हथियार बनाए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.