Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित, यहां रोल नंबर से करें चेक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इंटरमीडिएट में कुल 95.62 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं.

झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 का आयोजन 11 फरवरी से 4 मार्च तक किया गया था. एग्जाम में शामिल होने के लिए कुल 2,28,959 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि कुल 2,27,222 शामिल हुए थे. इंटर आर्ट्स में कुल2,17,273 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं और रिजल्ट 95.62 फीसदी दर्ज किया गया है.

JAC 12th Arts Result 2025: किस डिवीजन में कितने हुए पास?

12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 107867 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन में, 104314 की सेकेंड डिवीजन और 5091 की थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं. जेएसी ने रिजल्ट से साथ टाॅपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है. साहिबगंज निवासी देव तिवारी में इंटर आर्ट्स स्ट्रीम में टाॅप किया है. उन्होंने 500 में से 481 नंबर हासिल किए हैं.

पिछले साल इंटरमीडिटए आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 2,24,502 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,06,685 पास हुए थे और रिजल्ट कुल 93.16 फीसदी दर्ज किया गया था. वहीं 2023 में आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 95.9 प्रतिशत था. छात्र कुछ दिनों के बाद अपने संबंधित स्कूलों से मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. ऑनलाइन मार्कशीट का उपयोग स्टूडेंट एडमिशन में कर सकते हैं.

Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर, रोल कोड आदि दर्ज कर सबमिट करें.
  • मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • अब चेक करें और डाउनलोड करें.

बोर्ड ने 31 मई को 12वीं साइंस और काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया गया था. साइंंस स्ट्रींम का रिजल्ट 79.26 फीसदी और काॅमर्स स्ट्रीम का 91.92 फीसदी रहा. साइंस स्ट्रीम में लातेहार जिले का रिजल्ट 88.02%, कोडरमा का 86.97%, पलामू का 85.79%, हजारीबाग का 84.79% और गिरिडीह जिले का 82.74 फीसदी रहा. वहीं काॅमर्स स्ट्रीम में लातेहार जिले का रिजल्ट 100 फीसदी रहा, जबकिलोहरदगा का 98.69%, सिमडेगा का 98.04%, जामताड़ा का 97.72% और पाकुड़ जिले का 96.29% रहा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.