Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

मध्य प्रदेश के बाद आज राहुल गांधी का हरियाणा दौरा, गुटबाजी खत्म करने पर रहेगा फोकस

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानी कि 4 जून को हरियाणा दौरे पर जाएंगे. यहां वे हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में संगठन के विस्तार को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. इसके साथ ही संगठन में विस्तार के साथ ही प्रदेश कांग्रेस का हाल जानेंगे. इस दौरान उनके साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल होंगे. हरियाणा दौरे ठीक एक दिन पहले राहुल मध्यप्रदेश दौरे पर गए थे. यहां उन्होंने गुटबाजी खत्म करने की बात पर जोर दिया.

राहुल गांधी आज 4 जून को सुबह 11.10 पर राहुल गांधी एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेंगे. दोपहर करीब 12 बजे हरियाणा कांग्रेस कमेटी के चंडीगढ़ कार्यालय पहुंचेंगे. हालांकि इस वेन्यू को बदला भी जा सकता है.

12:15 से दोपहर 1 बजे तक पहले चरण में हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ राहुल गांधी की मीटिंग होगी. 1:15 बजे से 2:15 बजे तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की और से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षकों और हरियाणा कांग्रेस कमेटी की और से नियुक्त राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों के साथ राहुल गांधी चर्चा करेंगे. दोपहर बाद करीब 2:45 पर चंडीगढ़ हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से राहुल गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

रिसीव करने पहुंचेंगे हुड्डा-सैलजा

राहुल गांधी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रिसीव करने कांग्रेस प्रभारी बीके हरि सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला पहुचेंगे. कांग्रेस नेता का यह दौरा पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका मकसद जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है.

मंगलवार को मध्यप्रदेश पहुंचे थे राहुल

राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थे. यहां उन्होंने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है. मध्यप्रदेश में यह अभियान 10 जून से 30 जून तक चलेगा. राहुल ने 6 घंटे में चार अलग-अलग बैठकें कीं थी. इन बैठकों का मकसद प्रदेश में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति देखना और उसमें सुधार लाना था. यहां राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ता को संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक के लिए लिए बहुत सारे निर्देश दिए हैं. मध्यप्रदेश से ठीक एक दिन बाद ही राहुल का हरियाणा दौरा होने जा रहा है.

चंडीगढ़ के बाद राहुल गांधी का 6 जून को बिहार के मुजफ्फरपुर का दौरा है, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. पिछले छह महीने में राहुल गांधी का बिहार का यह पांचवां दौरा होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.