Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

कौन है RCB का मालिक, जिसे IPL Final से पहले लगा 2200 करोड़ का जैकपॉट

आईपीएल 2025 का फाइनल आरसीबी और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच खेला जा रहा है. इस फाइनल में वैसे तो दोनों ही टीमें मजबूत मानी जा रही है. लेकिन फेवरेट के तौर पर आरसीबी को देखा जा रहा है. इसका एक कारण और भी है और वो है विराट कोहली. जिनका ये 18वां आईपीएल है और उनकी जर्सी का नंबर भी 18 ही है. क्या आपको पता है कि आरसीबी का मालिक कौन है? जिसे आईपीएल फाइनल का मुकाबला होने से पहले ही करीब 2200 करोड़ रुपए का जैकपॉट लग चुका है. जी हां, ये आईपीएल की प्राइज मनी से कहीं ज्यादा है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की मालिक कौन है? जिसे इतना बड़ा फायदा हुआ है.

ये कंपनी है आरसीबी की मालिक

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की मालिक कोई और नहीं बल्कि भारत की सबसे बड़ी लीकर कंपनी यूनाइटिड स्पिरिट्स लिमिटेड है. मौजूदा समय में कंपनी के सीईओ और एमडी प्रवीन सोमेश्वर हैं. खास बात तो ये है कि करीब 200 साल पुरानी कंपनी स्थापना ब्रिटिश राज में मद्रास प्रेसीडेंसी में हुई थी. खास बात तो ये है कि ये देश की सबसे सस्ती शराब मैक्डॉवेल्स बतानी है. मौजूदा समय में यूएसएल की कमान विदेशी कंपनी के हाथ में है. इससे पहले विजय माल्या इस कंपनी को चला रहे थे. उन्होंने ही आरसीबी को खरीदा था. बाद में कंपनी डियाजियो के हाथों में आ गई. मौजूदा समय में यूएसएल देश की सबसे बड़ी लीकर कंपनी है.

फाइनल से पहले कंपनी के शेयरों में उछाल

आईपीएल 2025 के फाइनल से पहले आरसीबी की मालिक यूनाइटिड स्पिरिट्स लिमिटेड के शेयरों में करीब दो फीसदी की तेजी देखने को मिली है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार कंपनी के शेयरों में 1.92 फीसदी यानी 29.75 रुपए की तेजी देखने को मिली है. जिसके बाद कंपनी का शेयर 1579.05 रुपए पर बंद हुआ. वैसे कंपनी के शेयर में कारोबारी सत्र के दौरान 1609.60 रुपए के साथ दिन के हाई पर भी पहुंच गया था. वैसे 3 जनवरी को कंपनी का शेयर 1700 रुपए पर पहुंच गया था. मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप 1,14,852.34 करोड़ रुपए है.

कंपनी को हुआ करीब 2200 करोड़ का फायदा

शेयर बाजार में इस तेजी की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में भी अच्छी तेजी देखने को मिली है. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को कंपनी का मार्केट कैप 1,12,688.47 करोड़ रुपए था, जो मंगलवार को बढ़कर 1,14,852.34 करोड़ रुपए हो गया. इसका मतलब है कि कंपनी के मार्केट कैप में 2,163.87 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसका मतलब है कि कंपनी को आईपीएल फाइनल से पहले जबरदस्त कमाई हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.