Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

WhatsApp पर प्राइवेसी होगी मजबूत, नंबर छिपाकर कर पाएंगे चैट

WhatsApp यूं ही लोगों के बीच इतना ज्यादा पॉपुलर नहीं है, दरअसल कंपनी यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए हर कुछ समय बाद ऐप में नए-नए फीचर्स को जोड़ती रहती है. अब ऐप में जल्द बड़ा प्राइवेसी अपडेट आने वाला है जिससे ऐप चलाने का तरीका बदलने वाला है. कंपनी एक ऐसे शानदार फीचर पर काम कर रही है जिसके आने के बाद आप लोग व्हाट्सऐप पर अपने फोन नंबर को दूसरे यूजर्स से हाइड कर पाएंगे.

ये प्राइवेसी फीचर उन लोगों को पसंद आएगा जो अपना नंबर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं. इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सऐप पर आपकी पहचान यूजरनेम से होगी, आप ऐप पर एक-दूसरे से यूजरनेम के जरिए कनेक्ट कर पाएंगे.

व्हाट्सऐप डेवलपेमेंट पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी फिलहाल इस फीचर की बीटा टेस्टिंग कर रही है लेकिन बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द इस फीचर का स्टेबल अपडेट जारी किया जा सकता है.

मानने होंगे कुछ नियम

  • यूजरनेम में कम से कम एक लेटर होना चाहिए और यूजरनेम [www] या (http://www) से शुरू नहीं होगा.
  • यूजरनेम में नंबर, अंडरस्कोर, लोअरकेस लेटर का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
  • यूजरनेम क्रिएट होने के बाद आपको कंफेटी एनिमेशन दिखाई देगा.

क्या सभी से छिपा पाएंगे नंबर?

अभी ये बात साफ नहीं है कि क्या फोन नंबर हाइड करने का ऑप्शन सभी कॉन्टैक्टस के लिए काम करेगा या नहीं. मीडिया रिपोर्ट में इस बात का जिक्र जरूर है कि जब भी कोई ऐसा व्यक्ति जिसके पास आपका नंबर नहीं है आपको व्हाट्सऐप पर संपर्क करने की कोशिश करेगा उस व्यक्ति को आपका नंबर के बजाय यूजरनेम दिखाई देगा.

ध्यान दें

अगर आप बाद में यूजरनेम बदलते हैं तो आपके चैट्स में दूसरे व्यक्ति को नोटिफाई किया जाएगा जैसा कि अभी प्रोफाइल पिक्चर और फोन नंबर अपडेट करने पर किया जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.