Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

‘आओ बात करनी है’… युवक को बुलाकर बेरहमी से मारा, फिर शव को बॉक्स में भरकर फेंका; देखें CCTV

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर क्षेत्र में एक युवक के अपहरण और हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मृतक की पहचान लालू अर्जुन यादव के रूप में हुई है, जिसका शव बिल्किसगंज इलाके में एक बॉक्स में छिपाकर फेंका गया था. मृतक की बहन का आरोप है कि बात करने के लिए मिलने बुलाया और मार दिया.

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले लालू यादव अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने कमला नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस बीच पुलिस जांच में जुटी थी. जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है, जिसमें तीन युवक एक संदिग्ध बॉक्स ले जाते दिखाई दे रहे हैं. इसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया.

अपहरण के बाद कर दी हत्या

माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते लालू की हत्या की गई है. अपहरण के दिन से ही शुभम नामक युवक और उसके दो साथी भी गायब हैं, जिन पर शक गहराया है. घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजनों ने कमला नगर थाने के बाहर सड़क पर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया. उन्होंने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है.

मृतक की बहन का आरोप है कि रक्षा से मेरे भाई का अफेयर था. कैफे में बात करने के बहाने से बुलाकर रक्षा उसकी मां और भाई ने उसके भाई को मार दिया. उनके पास प्रमाण भी है. पुलिस से शिकायत भी की लेकिन सुनवाई नहीं हुई.

तीन दिन से था लापता

एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज की गई थी. अब सूचना मिली है कि उसकी लाश बिल्किसगंज में बरामद हुई है. फिलहाल मामलें की गंभीरता से जांच की जा रही है. परिजनों से बातचीत के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

गौरतलब है कि मृतक लालू यादव के खिलाफ कमला नगर थाने में गंभीर धाराओं के तहत 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, आगजनी, बलवा, तोड़फोड़ शामिल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.