Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

पंजाब में 23 मई को लेकर हो गया बड़ा ऐलान

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार 23 मई से कई जिलों में बारिश के आसार है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।  जिला गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के जिलों में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानी 2 दिन पंजाब में  गर्मी बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि इन 2 दिनों के दौरान राज्य में ना तो  बारिश न ही तेज हवाएं चलने की कोई चेतावनी जारी की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान जिला बठिंडा का रिकार्ड किया गया है, जो 44.8°C बताया जा रहा है । वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले ही ‘हीटस्ट्रोक’ से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। हीट स्ट्रोक के लक्षणों में आंखों के आगे अंधेरा छाना, चक्कर आना, बेचैनी व घबराहट, हल्का या तेज बुखार, अत्यधिक प्यास लगना, तेज सिर दर्द व उल्टी, कमजोरी महसूस होना, गर्मी के बावजूद कम पसीना आना, मांसपेशियों में दर्द आदि शामिल हैं।

यदि ऐसे लक्षण दिखाई दें तो व्यक्ति को छाया में लिटा देना चाहिए, व्यक्ति के कपड़े ढीले कर देने चाहिए, कुछ तरल पदार्थ पिलाना चाहिए, ठंडे पानी की पट्टियां लगानी चाहिए तथा रोगी को ठंडे पानी से भरे बाथटब में लिटा देना चाहिए। ओआरएस का घोल बनाकर उसे दें। उन्होंने कहा कि यदि बुखार 104-105 डिग्री फारेनहाइट से अधिक हो जाए, शरीर गर्म होकर पसीना आना बंद हो जाए, त्वचा शुष्क व चिपचिपी हो जाए, रोगी बेहोश हो जाए या अत्यधिक घबरा जाए तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.