Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

जिस कंपनी ने बनाया पाकिस्तान को तबाह करने वाला ‘आकाशतीर’, उसने कमाया 2,127 करोड़ का प्रॉफिट

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी घटना के बाद जब भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, उसमें आकाश मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम ने काफी अहम भूमिका निभाई थी. इस मिसाइल ने पाकिस्तान में तबाही मचा दी थी, अब इसको बनाने वाली कंपनी (Bharat Electronics Ltd) का शेयर लगातार रॉकेट की तरफ ऊपर भाग रहा है, तो दूसरी ओर कंपनी के चौथे तिमाही के आए नतीजे में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिला है.

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के चौथी तिमाही के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2,127 करोड़ रुपए रहा है. इस हिसाब से इसके मुनाफे में 18.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. वहीं सालाना आधार पर पिछले साल ये मुनाफा इसी दौरान 1,797 करोड़ रुपए था.

कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा

कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 9,149.6 करोड़ रुपए हो गया है. इसमें 6.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. साल भर पहले कंपनी का रेवैन्यू 8,564 करोड़ रुपए था. कंपनी की कुल आय इस चौथी तिमाही के दौरान बढ़कर 9,344.23 करोड़ हो गई जब सालभर पहले इस दौरान 8789.97 करोड़ रुपए थी. हालांकि आकाश मिसाइल और आकाश हथियार प्रणाली दो भारतीय कंपनियां- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और भारत डायनामिक्स लिमिटेड मिलकर तैयार करती है.

डिविडेंड का भी किया ऐलान

इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी ने प्रति शेयर 90 प्रतिशत डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसका ऐलान कंपनी ने 19 मई 2025 को हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक के दौरान किया था. हालांकि डिविडेंड की डेट कंपनी अगली वार्षिक आम बैठक के दौरान बताएगी अभी डेट का कोई ऐलान नहीं किया गया है. आपको बता दें, डिविडेंड वो रकम होती है जो कंपनी अपने मुनाफे में से शेयरधारकों को देने का ऐलान करती है.

आगे क्या करें निवेशक

ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने शेयर पर ओवरवेट की राय दी है. ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, मार्च तिमाही में पीएसयू स्टॉक का मार्जिन मजबूत रहा. FY 26 के लिए कमेंट्री भी अहम होगी. इसलिए ब्रोकरेज ने 396 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. आज 11 बजकर 40 मिनट के आस-पास कंपनी का शेयर BSE पर 0.66% की तेजी के साथ 366.15 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.