Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

दमोह में शिक्षक के साथ लूट, बदमाशों ने पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले, दर्दनाक मौत

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक से लूट करने के बाद कुछ लोगों ने जिंदा जलाकर शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमोह के हारट और बरोदा के बीच नहर के पास, हटा से सुनवाहा गांव जा रहे प्राथमिक शाला स्कूल रूसंदो  में पदस्थ शिक्षक राजेश पिता आरपी त्रिपाठी को गंभीर हालत में एंबुलेंस से दमोह जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया है।

इस घटना की खबर लगते ही दमोह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है, परिजनों के बताए अनुसार मृतक शिक्षक तकरीबन चार लाख रुपए लिए हुए थे, उनसे पहले लूट और मारपीट की गई है, फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप परिजनों ने लगाया है।

अब दमोह पुलिस ने इस मामले को चुनौती मानते हुए मामले की जांच में लगी हुई है। बहुत जल्द इस घटना के आरोपियों तक पुलिस के पहुँचने की संभावना है। पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। इस घटना की जानकारी शिक्षक ने फोन कर अपने परिजनों को दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.