Logo
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
Header Ad

Ravneet Bittu ने PM Modi से की मुलाकात, पंजाब के इन मुद्दों पर की चर्चा

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार रवनीत बिट्टू ने  पीएम मोदी से मुलाकात उनके दिल्ली में आवास पर की है। इस दौरान रवनीत बिट्टू ने पीएम मोदी को भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध में जीत पर बधाई दी। आपको बता दें कि इस मुलाकात संबंधी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तस्वीरें साझा करते हुए दी है।

PunjabKesari

रवनीत बिट्टू ने पोस्ट शेयक करते हुए लिखा कि, ”उन्हें नरेंद्र मोदी से उनके घर पर मिलकर गर्व महसूस हुआ। केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने पीएम मोदी को 2 पुस्तकें भी भेंट कीं है। रवनीत बिट्टू ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से उनके घर पर मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।” उन्होंने पाकिस्तान पर भारत की हालिया जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कठिन परिस्थितियों को शालीनता और दृढ़ संकल्प के साथ संभालने में उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। पंजाब के विकास के लिए प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की। पंजाब के विकास और प्रगति के लिए कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई। पीएम मोदी को पंजाब के मौजूदा धार्मिक और राजनीतिक माहौल से अवगत कराया और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की है। मुलाकात के दौरान बिट्टू ने प्रधानमंत्री मोदी को 2 किताबें भेंट कीं। जिसमें श्री गुरु नानक धन्य पथ और स्वर्ण मंदिर शामिल हैं। दोनों ही सिख धर्म के सार और गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के प्रतीक हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.