Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पाकिस्तान की हार के लिए धार्मिक अनुष्ठान करेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, कहा-‘हम सेना के साथ लड़ने को तैयार’

जबलपुर। पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में पूरा देश एक साथ खड़ा दिख रहा है। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी पाकिस्तान से युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, भारत को कमजोर समझने वालों को अब सबक सिखाना जरुरी है।  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने आगामी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के भिलाई और बिलासपुर में प्रस्तावित गौ महायज्ञ भी निरस्त कर दिया गया है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का कहना है कि, पाकिस्तान से युद्ध का माहौल लंबा चल सकता है इसीलिए वो विशेष धार्मिक अनुष्ठान करेंगे और शत्रु पाकिस्तान की हार की प्रार्थना करेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरहद पर सेना के साथ युद्ध लड़ने को भी तैयार होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, वो पढ़ाई के दौरान एनसीसी के कैडेट रह चुके हैं इसलिए सैन्य कार्यशैली को अच्छी तरह जानते हैं।

शंकराचार्य ने कहा कि, वो शारीरिक रुप से पूरी तरह स्वस्थय हैं इसीलिए जरुरत होने पर सरहद पर लड़ भी सकते हैं और सरहद पर हमारे सैनिकों के लिए सेवा शिविर भी लगा सकते हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि, वो पूरी तरह भारत सरकार और भारत की सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, ये वक्त सभी मतभेद भुलाकर, देशवासियों को एकजुट होने का है और भारत की जीत के लिए देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और भारतीय सेना के साथ खड़े होने का है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.