
अमृतसर : पंजाब पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद बिल्ला अर्जनमंगा समूह के एक शूटर को गिरफ्तार कर लेने की खबर सामने आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. जंडियाला हरचंद सिंह संधू ने बताया कि बिल्ला अर्जनमंगा और डोनी बल के शूटरों ने एक दुकानदार से फिरौती मांगी थी। फिरौती की मांग करते हुए दुकानदार को धमकी भरे फोन आए थे। इसके साथ ही तीन लोगों ने शोरूम पर फायरिंग भी की थी जिसमें एक व्यक्ति घालय हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पहले ही इस घटना में शामिल दो लोगों गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अब इस घटना के मुख्य आरोपी बिल्ला अर्जनमंगा ग्रुप के एक शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.