Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
Header Ad

चारधाम मार्ग पर पैरामिलिट्री फोर्स, केदारनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ाई, भारत-पाक तनाव से उत्तराखंड में अलर्ट

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच उत्तराखंड में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा में इजाफा किया गया है. मंदिर की सुरक्षा के लिए 350 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं. इसके अलावा चारधाम यात्रा और धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 15 कंपनियां मिली हैं. बॉर्डर बढ़े तनाव और दोनों तरफ से फायरिंग होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से जवानों की तैनाती में इजाफा किया गया है.

उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी गृह सचिव शैलेश बगौली ने दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किए जाने की भी जानकारी दी. सरकार ने डीजीपी को नए सिरे से संवेदनशील इलाकों और स्थानों की चिंहित कर पुलिस फोर्स और खुफिया निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है.

राज्य सरकार ने मांगी थी 10 कंपनियां

राज्य सरकार ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियों की डिमांड की थी. वहीं राज्य सरकार की मांग पर 8 कंपनियां पहले ही भेजी जा चुकी हैं. बाकी दो कंपनियों के साथ ही 5 और कंपनियों को भेजा गया है. कुल 15 कंपनियों को भेजा गया है. इनमें से एक कंपनी को यूएसनगर भेजी गई है.

बीते दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम, बांध प्रोजेक्ट, अहम संस्थान समेत सभी संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को बढ़ाने की निर्देश दिए थे. वहीं गृह सचिव ने कहा कि मौजूदा हालत को देखते हुए नए सिरे से संवेदनशील स्थानों की चिंहित किया जा रहा है. इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

सवा दो लाख श्रद्धालुओं किए दर्शन

तनाव के बीच श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ सकती है लेकिन अभी तक चारधाम में सवा दो लाख श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. इनमें 70 हजार श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे जबकि डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की दर्शन किए हैं. श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.