Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

पुराने प्रेशर कुकर को लगातार यूज करने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप? एक्सपर्ट ने बताया

0

भारतीय घरों में किचन में खाना बनाने के लिए कई तरह के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें से एक हैं एल्युमिनियम के बर्तन. इन बर्तनों की क्वालिटी हमारी सेहत पर काफी असर डालती है. खासतौर पर प्रेशर कुकर की क्वालिटी का बेहतर होना बहुत जरूरी है. इसमें खाना तेज प्रेशर में पकता है. स्टील के मुकाबले एल्युमिनियम से बने बर्तन सस्ते मिलते हैं इसलिए अधिकतर भारतीय इस मैटेरियल से बनी चीजों का यूज ज्यादा करते हैं. लेकिन अब इसको लेकर चिंता बढ़ गई है कि क्या पुराने एल्यूमीनियम के प्रेशर कुकर में खाना बनाना सेहत के लिए अच्छा है या नहीं.

एल्युमिनियम एक ऐसा मैटेरियल होता है, समय के साथ ही पतला होता जाता है. जैसे -जैसे आपका प्रेशर कुकर पुराना होगा उसकी परत पतली होती जाती जाएगी. साथ ही परत खुरदरी होने लगती है. इसके बावजूद ज्यादातर लोग पुराने एल्युमिनियम वाले प्रेशर कुकर में ही खाना पकाने की गलती करते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि पुराने और खुरदरे कुकर में खाने पकाने से सेहत पर क्या-क्या बुरा असर पड़ता है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम के फॉरेंसिक डॉ. भुपेश कुमार शर्मा बताते हैं कि पुराने एल्युमिनियम बर्तन में खाना पकाने पर एल्यूमीनियम के कण धीरे-धीरे पकाए खाने में घुलने लगते हैं. खासकर जब आप उसमें कोई कट्टी चीज पकाते हैं, जैसे टमाटर, नींबू या इमली. क्योंकि इनमें विटामिन सी और Ascorbic Acid होता है.

पुराने एल्युमिनियम बर्तन में खाना पकाने के नुकसान

एक्सपर्ट बताते हैं कि, जब पुराने एल्युमीनियम बर्तन में खाना पकाते हैं और उसमें एल्युमिनियम के कण घुल जाते हैं और उस खाने को खाने के बाद हमारी नवर्स सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है. वैज्ञानिक शोधों में इसे भूलने की बीमारी और हड्डियों की कमजोरी से जोड़कर देखा गया है. हालांकि, ये अभी पूरी तरह से पुख्ता तौर पर साबित नहीं हुआ है. ऐसे में इससे बचने के लिए बहुत पुराने और खुरच-खुरच कर इस्तेमाल किए हुए एल्युमिनियम कुकर को बदल देना ही बेहतर है ऑप्शन है.

एल्युमिनियम कुकर को कितने साल यूज करना चाहिए

एक्सपर्ट बताते हैं कि वैसे तो एल्युमीनियम कुकर को 1 से 2 साल ही इस्तेमाल करना चाहिए. लेकिन ये उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करता है. हालांकि, कोशिश करें की अच्छी क्वालिटी के कुकर को भी 2 से 3 साल में बदल दें. साथ ही जितना हो सके कुकर में खाना पकाने से बचें और पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.