Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

चंडीगढ़ Airport इस तारीख तक रहेगा बंद, रद्द फ्लाइट के पैसे…

चंडीगढ़): पाकिस्तान के साथ युद्ध की आशंका के बीच सुरक्षा अलर्ट को देखते हुए चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय वायुसेना ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट को पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसके बाद अगले आदेशों तक उड़ानों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। फैसले के बाद बुधवार को दो अंतरराष्ट्रीय सेवाओं समेत कुल 52 उड़ानें रद्द रहीं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ए.टी.सी.) टावर पहले से ही भारतीय वायुसेना के नियंत्रण में है, लेकिन नागरिक उड्डयन परिचालन भी वायुसेना के नियंत्रण में ही संचालित किए जाते हैं। अगले आदेश तक एयरपोर्ट नागरिक उड्डयन के लिए पूरी तरह बंद है। मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने पुष्टि की है कि एहतियात के तौर पर जिले का हवाई क्षेत्र 10 मई सुबह 5:29 बजे तक बंद रहेगा।

रद्द फ्लाइट के पैसे किए जाएंगे वापस

एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. अजय कुमार ने रद्दीकरण की पुष्टि करते हुए कहा कि अगले आदेश तक उड़ानें रद्द कर दी गई है। आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से सूचित कर दिया है। इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच का आग्रह किया है।

इंडिगो ने चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर, लेह और अन्य प्रभावित हवाई अड्डों से 166 उड़ानें रद्द की हैं। ग्राहक यात्रा पुनर्निर्धारित कर सकते हैं या बिना अतिरिक्त शुल्क पूरा पैसा वापस लेने का विकल्प चुन सकते हैं। ये बदलाव इंडिगो की वैबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से किए जा सकते हैं। एयर इंडिया ने भी जम्मू, श्रीनगर, लेह अमृतसर और राजकोट सहित प्रमुख उत्तरी शहरों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन पुनर्निर्धारण शुल्क पर एक बार छूट या पूर्ण धनवापसी प्रदान कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.