Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

युवती को किसी और के साथ देख भड़का आशिक, फिर जो हुआ…

लुधियाना: समराला चौक के निकट एक युवती का आशिक युवती को अन्य पुरुष के साथ देख कर भड़क गया जिसके बाद आशिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कार सवार युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल की जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को वह अपने दोस्त सावन सिंह और 2 महिला दोस्तों के साथ बस स्टैंड से समराला चौक की तरफ जा रहा था। कार वह ड्राइव कर रहा था। साइड वाली सीट पर एक परिचित युवती उसके साथ बैठी हुई थी। रास्ते में उक्त युवती की हैरी नामक युवक के साथ बहस शुरू हो गई।

कुछ देर बाद हैरी अपने साथियों के साथ समराला चौक के निकट पहुंचा और उसकी कार को रोका। हैरी सहित उसके साथियों ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार हैरी को शक था कि उसकी महिला साथी का किसी अन्य युवक के साथ अफेयर चल रहा है। इसी कारण हैरी ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी आदित्य शर्मा ने बताया कि हैरी और हमला करने वाले उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमला करने वाले 2 युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.